इस नई कार के लिए मची लूट, पहले हफ्ते में ही 5 हजार डिलिवरी, 34 मिनट में मिले थे 15 हजार ऑर्डर
शाओमी की इलेक्ट्रिक कार - Xiaomi SU7 का जादू चल गया है। सेल शुरू होने के पहले हफ्ते में ही कंपनी ने इस नई कार की 4 से 5 हजार यूनिट्स की डिलिवरी कर दी। 19 मार्च को लॉन्च होने के 34 मिनट के अंदर ही इस कार को 15 हजार ऑर्डर मिल गए थे।

शाओमी की नई इलेक्ट्रिक कार - 2026 Xiaomi SU7 का जादू चल गया है। कंपनी ने इस ईवी को चीन में 19 मार्च को लॉन्च किया था और इसकी डिलिवरी 23 मार्च को शुरू हुई थी। सेल शुरू होने के पहले हफ्ते में ही कंपनी ने इस नई कार की 4 से 5 हजार यूनिट्स की डिलिवरी कर दी है। यह जानकारी कंपनी के फाउंडर और CEO Lei Jun ने दी। जून ने यह भी बताया कि Xiaomi का टारगेट नए मॉडल की डिलीवरी की स्पीड को बेहतर बनाना है और इसके लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है। इसमें अडवांस्ड प्रोडक्शन और रेडी-टू-स्टॉक वीइकल शामिल हैं। कार न्यूज चाइना की रिपोर्ट के अनुसार 2026 Xiaomi SU7 को 19 मार्च को लॉन्च होने के 34 मिनट के अंदर ही 15 हजार ऑर्डर मिल गए थे।






गजब का एक्सटीरियर लुक
नई SU7 अपने फास्टबैक सिल्हाउट को बरकरार रखती है और इसमें कई एक्सटीरियर बदलाव किए गए हैं, जिनमें मिलीमीटर-वेव रडार से लैस नया फ्रंट ग्रिल शामिल है। मॉडल में सिग्नेचर 'वॉटरड्रॉप' हेडलाइट्स दी गई हैं। हाई बीम की मैक्सिमम इल्यूमिनेशन डिस्टेंस 400 मीटर तक का है। इसके नए कलर ऑप्शन में कैब्रियोलेट ब्लू, क्रिमसन रेड और इंडिगो ग्रीन शामिल हैं। इसके साथ कार के टोटल कलर ऑप्शन 9 हो गए हैं। कार की लंबाई 4,997 मिमी और वीलबेस 3,000 मिमी है और इसमें 20 इंच के वील्स लगे हैं, जिनमें अलग-अलग साइज के टायर हैं। रियर में 'halo' टेललाइट डिजाइन ऑफर किया जा रहा है और इसमें इलेक्ट्रिकली खुलने वाला रियर स्पॉइलर भी दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Audi Q3 Sportback
₹ 53.55 - 53.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X1
₹ 50.6 - 52.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLA
₹ 49.72 - 52.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tiguan R-Line
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan X-Trail
₹ 48.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हाई-टेक केबिन से लैस है कार
केबिन में शाओमी का अपडेटेड इंटेलिजेंट कॉकपिट सिस्टम मौजूद है, जिसमें 16.1 इंच का 3K डिस्प्ले, 56 इंच का हेड-अप डिस्प्ले और 7.1 इंच का रोटेटिंग इंस्ट्रूमेंट पैनल शामिल है। पीछे बैठे पैसेंजर ऑप्शनल एक्सटेंशन स्क्रीन और मूवेबल कंट्रोल पैनल को यूज कर सकते हैं। यह सिस्टम ड्यूल 5G कनेक्टिविटी, वाई-फाई 7, UWB बेस्ड वीइकल कंट्रोल और IoT इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है। वॉइस इंटरेक्शन के लिए शाओमी का इन-कार असिस्टेंट ऑफर किया जा रहा है, जो कार के 95% फंक्शन्स को कंट्रोल करता है। सीट्स में 18 तरह से एडजस्टमेंट, 60 मिमी तक एक्सटेंडेबल कुशन और ऐक्टिव साइड बोल्स्टर दिए गए हैं। आगे की सीट्स पर जीरो-ग्रेविटी सीट वेंटिलेशन, हीटिंग और 10-पॉइंट मसाज की सुविधा भी है।
15 मिनट में 670 किमी तक की रेंज
SU7 लाइनअप में V6s Plus इलेक्ट्रिक मोटर वाले तीन वेरिएंट शामिल हैं। स्टैंडर्ड और प्रो वर्जन की आउटपुट रेटिंग 235 kW है, जबकि मैक्स वेरिएंट की आउटपुट रेटिंग 288 kW है। स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट 752V प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जबकि मैक्स वेरिएंट 897V आर्किटेक्चर का यूज करता है। इनकी रेंज 902 किमी तक की है। चार्जिंग कैपेबिलिटी के अनुसार वेरिएंट के आधार पर 15 मिनट में 670 किमी तक की रेंज भी मिल है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


