टेस्ला पर करोड़ों का मुकदमा, सेल्फ-ड्राइविंग में खराबी से उड़े कार के परखच्चे! हादसे का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
टेस्ला सायबरट्रक (Tesla Cybertruck) का सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम अचानक खराब होने से कार पुल से टकरा गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके कारण टेस्ला पर करोड़ों का मुकदमा हुआ है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटल्स जानते हैं।

अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने टेस्ला (Tesla) के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आरोप है कि टेस्ला सायबरट्रक (Tesla Cybertruck) का सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम अचानक गड़बड़ा गया और गाड़ी ने उसे और उसके छोटे बच्चे को लगभग पुल से नीचे गिरा दिया। यह घटना अगस्त 2025 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tesla Model 3
₹ 40 लाख से शुरू
BYD Seal
₹ 41 - 53.15 लाख
Mercedes-Benz CLA Electric
₹ 45 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख
एनडीटीवी ऑटो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपने 1 साल के बच्चे के साथ सायबरट्रक (Cybertruck) चला रही थी और उस समय गाड़ी का ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम एक्टिव था। जैसे ही गाड़ी एक Y-शेप ओवरपास पर पहुंची, उसे दाएं मुड़ना था, लेकिन कार ने सही मोड़ नहीं लिया और सीधे जाकर कंक्रीट बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के कुछ हिस्से हवा में उड़ते हुए दिखाई दिए।
महिला के वकील का दावा है कि हादसे से ठीक पहले उसने ड्राइवर-असिस्ट फीचर को बंद करने की कोशिश की और खुद कंट्रोल लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दुर्घटना में महिला को कंधे, गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आईं, साथ ही नसों से जुड़ी समस्या भी हुई। राहत की बात यह रही कि पीछे सीट पर बैठा बच्चा सुरक्षित रहा।
करीब 1 मिलियन डॉलर का मुकदमा
इस घटना के बाद महिला ने टेस्ला (Tesla) पर करीब 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) का मुकदमा किया है। आरोप है कि कंपनी ने अपने ऑटोपायलट (Autopilot) सिस्टम की क्षमता को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और जरूरी सेफ्टी उपायों को नजरअंदाज किया।
सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर बड़े सवाल
यह मामला एक बार फिर सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है। भले ही यह टेक्नोलॉजी भविष्य मानी जा रही हो, लेकिन ऐसे हादसे यह दिखाते हैं कि अभी इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है।
टेस्ला सायबरट्रक (Tesla Cybertruck) से जुड़ा यह मामला न सिर्फ एक कानूनी लड़ाई है, बल्कि ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सबक भी है कि एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। (C- @bill_i_am_)
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


