Hindi Newsऑटो न्यूज़Who is eligible to buy car from CSD? eligibility criteria and required documents list
सैन्यकर्मी ध्यान दें! कैंटीन से कार लेने से पहले जानें पूरा नियम, ये है पात्रता और 6 जरूरी डॉक्यूमेंट

सैन्यकर्मी ध्यान दें! कैंटीन से कार लेने से पहले जानें पूरा नियम, ये है पात्रता और 6 जरूरी डॉक्यूमेंट

संक्षेप:

अगर आप जानना चाहते हैं कि CSD से कौन कार खरीद सकता है, कितनी छूट मिलती है, तो आप सही जगह पहुंचे हैं। जी हां, क्योंकि आज हम आपको यहां इसके बारे में विस्तार से गाइड करने वाले हैं।

Dec 21, 2025 05:00 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भारत में नई कार खरीदना अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा हो गया है। बढ़ती इनपुट कॉस्ट, ऊंची ब्याज दरें और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली गाड़ियों की बढ़ती मांग ने आम ग्राहकों के लिए कार खरीदना मुश्किल बना दिया है। लेकिन, देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैन्यकर्मियों और पूर्व सैनिकों को सरकार CSD (Canteen Stores Department) के जरिए एक खास सुविधा देती है, जिससे इन खास ग्राहकों को कारें कम कीमत में खरीदने का मौका मिल जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि CSD से कार कौन खरीद सकता है, कितनी छूट मिलती है, तो आप सही जगह पहुंचे हैं। जी हां, क्योंकि आज हम आपको यहां इसके बारे में विस्तार से गाइड करने वाले हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति स्विफ्ट हो गई टैक्स फ्री! सिर्फ ₹5.07 लाख में मिल रहा इसका बेस मॉडल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

CSD कैंटीन क्या है और क्यों खास है?

CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट भारत सरकार का उपक्रम है, जो रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। देशभर में करीब 34 CSD डिपो हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं। यहां डेली के सामान के साथ-साथ चार पहिया वाहन भी सब्सिडी रेट पर उपलब्ध कराए जाते हैं। कारों पर मिलने वाली यह छूट टैक्स बेनिफिट और सरकारी सब्सिडी की वजह से होती है, जिससे कीमत में लाखों रुपये का फर्क आ जाता है।

CSD से कार खरीदने के लिए कौन पात्र है?

CSD के जरिए कार खरीदने की सुविधा हर किसी के लिए नहीं है। इसके लिए कुछ खास वर्ग तय किए गए हैं। इसमें सेवा में कार्यरत सैन्यकर्मी, सेवानिवृत्त सैनिक (Ex-Servicemen), सैन्य कर्मी की पत्नी (विधवा), रक्षा क्षेत्र में कार्यरत सिविल कर्मचारी आते हैं। अगर आप इनमें से किसी श्रेणी में आते हैं, तो आप CSD कार खरीद योजना के पात्र हो सकते हैं।

CSD से कार खरीदने की पात्रता (2025)

सरकार ने पे-लेवल के आधार पर कार की अधिकतम कीमत और खरीद की संख्या तय की है। आइए इसे आसान भाषा में नीचे समझते हैं।

पे-लेवलअधिकतम कार कीमत (टैक्स छोड़कर)कार खरीदने की अनुमति
पे-लेवल 3 से 5 (सैनिक / अर्धसैनिक / सेवानिवृत्त / विधवा)₹8 लाख (इलेक्ट्रिक वाहन के लिए ₹13 लाख)👉 जीवन में 4 कारें 👉 पहली कार सर्विस के 5 साल बाद 👉 दो कारों के बीच कम से कम 8 साल का अंतर
पे-लेवल 6 से 9 (सैनिक / अर्धसैनिक / सेवानिवृत्त / विधवा)₹10 लाख (इलेक्ट्रिक वाहन के लिए ₹15 लाख)👉 जीवन में 5 कारें 👉 पहली कार सर्विस के 5 साल बाद 👉 दो कारों के बीच 8 साल का अंतर
पे-लेवल 10 से 18 (सैनिक / अर्धसैनिक / विधवा)₹20 लाख (इलेक्ट्रिक वाहन के लिए ₹25 लाख)👉 हर 8 साल में 1 कार खरीदने की अनुमति
पे-लेवल 10 से 18 (सिविल अधिकारी – रक्षा खर्च से भुगतान)₹20 लाख (इलेक्ट्रिक वाहन के लिए ₹25 लाख)👉 हर 8 साल में 1 कार खरीद सकते हैं

अगर किसी पूर्व सैनिक की मृत्यु हो जाती है और उन्होंने अपना पूरा कोटा इस्तेमाल नहीं किया है, तो उनकी पत्नी या वैध उत्तराधिकारी शेष कोटे के अनुसार कार खरीद सकते हैं।

CSD से कार खरीदने के लिए जरूरी दस्तावेज

CSD के जरिए कार खरीदते समय कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। इसमें CSD कैंटीन स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, CSD कार डीलर से उपलब्धता सर्टिफिकेट, PPO / डिस्चार्ज बुक / रिलीज ऑर्डर (पूर्व सैनिकों के लिए) और अंतिम पेंशन स्लिप (अगर लागू हो) है।

CSD कार खरीद क्यों है फायदे का सौदा?

इससे लाखों रुपये तक की सीधी बचत होती है। CSD से इलेक्ट्रिक कारों पर ज्यादा छूट मिलती है। वहीं, CSD से लेने पर टैक्स में छूट मिलती है। अगर आप CSD के पात्र हैं, तो कार खरीदने का यह सबसे किफायती और स्मार्ट तरीका हो सकता है। सही जानकारी और दस्तावेजों के साथ आप अपनी पसंदीदा कार को बाजार से कम कीमत पर घर ला सकते हैं।

नोट- कार बुक करने से पहले CSD की लेटेस्ट गाइडलाइंस जरूर चेक करें, ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।