बाहर 40° होने पर आपकी कार का कलर तय करेगा अंदर का टेम्परेचर, इस रंग में लगेगी सबसे ज्यादा गर्मी

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कार के किस कलर से अंदर का टेम्परेचर कितना होगा, इसे एक बार देखते हैं। मान लिया जाए कि बाहर का टेम्परेचर 40 डिग्री पहुंच चुका है, तब कार के अंदर का रंगों के हिसाब से तापमान अलग-अलग होगा। जैसे व्हाइट कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 42 डिग्री होगा।

बाहर 40° होने पर आपकी कार का कलर तय करेगा अंदर का टेम्परेचर, इस रंग में लगेगी सबसे ज्यादा गर्मी

गर्मी के दिनों में कार के अंदर का टेम्परेचर काफी ज्यादा हो जाता है। इतना ही नहीं, कार के अंदर का टेम्परेचर उसके कलर पर भी डिपेंड करता है। जब बाहर का टेम्परेचर 40 डिग्री के पार जाने लगता है जब कार के अंदर का टेम्परेचर तेजी से बढ़ने लगता है। हालांकि, कार के अंदर का टेम्परेचर उसके कलर पर भी डिमेंड करता है। ऑटो इंडस्ट्री के एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ स्पेशल कलर्स की कारों में लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है। आइए आज आपको कार के कलर्स का टेमपरेचर के बारे में बताते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
कार कलर से अंदर का टेम्परेचर
कारटेम्परेचर
व्हाइट42 डिग्री
ग्रीन45 डिग्री
सिल्वर47 डिग्री
ब्लू48 डिग्री
येलो50 डिग्री
रेड51 डिग्री
ब्लैक62 डिग्री

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor

Tata Tigor

₹ 5.55 - 8.84 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi A4

Audi A4

₹ 46.41 - 55.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 37.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi A6

Audi A6

₹ 63.74 - 69.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Porsche Cayenne

Porsche Cayenne

₹ 1.39 - 1.94 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कार के किस कलर से अंदर का टेम्परेचर कितना होगा, इसे एक बार देखते हैं। मान लिया जाए कि बाहर का टेम्परेचर 40 डिग्री पहुंच चुका है, तब कार के अंदर का रंगों के हिसाब से तापमान अलग-अलग होगा। जैसे व्हाइट कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 42 डिग्री होगा। ग्रीन कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 45 डिग्री होगा। सिल्वर कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 47 डिग्री होगा। ब्लू कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 48 डिग्री होगा। येलो कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 50 डिग्री होगा। रेड कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 51 डिग्री और ब्लैक कलर वाली कार के अंदर का टेम्परेचर 62 डिग्री होगा।

साइंस से इस लॉजिक को समझें
साइंस के मुताबिक, व्हाइट या लाइट कलर्स सूर्य की रौशनी को ज्यादा तेजी से रिफ्लेक्ट करते हैं। दूसरी तरफ ब्लैक या डार्क कलर्स सूर्य की रौशनी को ज्यादा तेजी से एब्जॉर्ब करते हैं। यही कारण है कि व्हाइट, सिल्वर या किसी भी लाइट कलर की कारें कम प्रकाश एब्जॉर्ब करती हैं और ज्यादा रिफ्लेक्ट करती हैं। इससे ऐसी कारों में लोगों को ज्यादा गर्मी नहीं महसूस होती है। अब कलर के हिसाब से इनके अंदर का टेम्परेचर जानते हैं।

बात करें ब्लैक, ब्राउन, ब्लू या कोई भी डार्क कलर की कारें केवल 5% प्रकाश को ही रिफ्लेक्ट करती है। ऐसे कलर्स सूर्य के प्रकाश को ज्यादा एब्जॉर्ब करते हैं। यही वजह है कि इन कलर्स की कारों में लोगों को लाइट कलर की कारों के मुकाबले ज्यादा गर्मी महसूस होती है। गर्मी के दिनों में ब्लैक या डार्क कलर की कार बिना एसी चालू किए सड़कों पर निकालना बहुत मुश्किल होता है। गर्मी में कार को अंदर से ठंडा रखने के लिए आपको ज्यादा एसी चलाना पड़ता है, जिसका असर गाड़ी की माइलेज और परफॉर्मेंस पर पड़ता है।

दूसरी तरफ, इन कलर्स की कारें ठंड के मौसम में कारें ज्यादा माइलेज देने लगती हैं। अगर कार ब्लैक या डार्क कलर की हो तो गर्मियों में आपको ज्यादा तेज एसी चलाना पड़ता है। और ज्यादा देर के लिए चालू करके रखना पड़ता है। ऐसे में गाड़ी की माइलेज कम हो जाती है और फ्यूल पर आपका खर्चा बढ़ जाता है। इसके विपरीत हल्के कलर की कार में कम एसी चलाने की वजह से उसकी माइलेज अच्छी रहती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।