सिंगल चार्ज में 1200Km दौड़ेगी ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र ₹4.24 लाख
भारतीय ऑटो बाजार में विदेशी कंपनियां तेजी से एंट्री कर रही हैं। उन्हें कामयाबी भी मिल रही है। पिछले साल लॉन्च हुई वियतनाम की विनफास्ट इसका बड़ा उदाहरण है। हालांकि, अभी भी ग्राहकों बजट इलेक्ट्रिक कार का इंतजार है।

प्रधानमंत्री द्वारा इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल ज्यादा करने की अपील के बाद इस सेगमेंट में गजब का उछाल देखने को मिला है। लोगों ने ICE व्हीकल छोड़ा अब इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि, भारतीय बाजार में अभी सस्ती इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन काफी कम है। अभी टाटा टियोगा EV और MG कॉमेट EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जाती हैं। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को एक ऐसी कार का इंतजार है जो कीमत में कम हो और उसकी रेंज काफी ज्यादा हो। सेगमेंट की इस कमी को चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी बेस्ट्यून ब्रांड पूरा कर सकती है। दरअसल, इस कंपनी ने 2023 में चीन के अंदर शाओमा (Xiaoma) स्मॉल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की थी।
इस कार ने लॉन्च होते ही जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी असली वजह इस कार की सस्ती होने के साथ दमदार रेंज को होना था। दरअसल, कंपनी बैटरी से जुड़ी ऐसी टेक्नोलॉजी बना चुकी है जो जल्दी चार्ज होकर ज्यादा रेंज देती है। इसी टेक्नोलॉजी के साथ कंपनी ने शाओमा में इस्तेमाल किया। बेस्ट्यून शाओमा की कीमत 30,000 से 50,000 युआन (करीब 4.24 लाख से 7.07 लाख रुपए) के बीच है। ये फुल चार्ज पर 1200Km तक दौड़ सकती है। चीन में माइक्रो इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। अब इसका भारतीय बाजार में भी इंतजार किया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Staria Electric
₹ 50 - 60 लाख
Tesla Model Y
₹ 59.89 - 61.99 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
शाओमा इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस कार को हार्डटॉप और कन्वर्टिबल दोनों वैरिएंट पेश किया गया है। फिलहाल हार्डटॉप वैरिएंट की बिक्री की जा रही है। यह तय नहीं है कि कन्वर्टिबल वैरिएंट फ्यूचर में सेल्स के लिए लाया जाएगा या नहीं। इस कार में एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट भी दिया है, जो 7-इंच की यूनिट है। डैशबोर्ड में आकर्षक डुअल-टोन थीम मिलती है। शाओमा में डुअल-टोन कलर स्कीम है, जो सीधे किसी एनिमेशन फिल्म की तरह लगती है। इसमें ज्यादा आकर्षक प्रोफाइल के लिए गोल किनारों के साथ बड़े चौकोर हेडलैंप हैं।
शाओमा एयरोडायनामिक व्हील का उपयोग करता है जो रेंज बढ़ाने में उपयोगी हो सकते हैं। बेस्ट्यून शाओमा FME प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसमें ईवी और रेंज एक्सटेंडर डेडिकेटेड चेसिस शामिल किए गए हैं। इससे पहले NAT नाम की राइड-हेलिंग EV को इसी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था। FME प्लेटफॉर्म में दो A1 और A2 सब-प्लेटफॉर्म हैं। A1 सब-प्लेटफॉर्म उन सबकॉम्पैक्ट और कॉम्पैक्ट को पूरा करता है जिनका व्हीलबेस 2700-2850 mm है।
A2 का उपयोग 2700-3000 mm व्हीलबेस वाली कारों के लिए किया जाता है। ईवी के लिए रेंज 800Km और एक्सटेंडर के लिए 1200Km से अधिक है। दोनों प्लेटफॉर्म 800 V आर्किटेक्चर का सपोर्ट करते हैं। माइक्रो-ईवी को पावर देने वाली एकल 20 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर है। इसे रियर शाफ्ट पर रखा गया है।
उपयोग की गई बैटरी एक लिथियम-आयरन फॉस्फेट (LFP) यूनिट है, जो गोशन और REPT द्वारा सप्लाई करता है। सेफ्टी के लिहाज से Bestune Xiaoma में ड्राइवर साइड एयरबैग मिलता है। इसमें 3-डोर दिए हैं। बेस्ट्यून शाओमा 3000mm लंबी, 1510mm चौड़ी और 1630mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 1,953mm है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


