इंडिया-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: 15 जुलाई से रोल्स रॉयस, लैंड रोवर जैसी कार होंगी सस्ती, ₹3 करोड़ तक मिलेगा फायदा
UK की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR), जिसने पहले ही इम्पोर्टेड रेंज रोवर स्पोर्ट SV और रेंज रोवर SV मॉडल की कीमतें कम कर दी हैं। उसे उम्मीद है कि जल्द ही भारत में कुल बिक्री में इम्पोर्टेड गाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़कर 7-10% हो जाएगी।

भारतीय बाजार में कई लग्जरी और प्रीमियम कारों की कीमतों में भारी कटौती होने वाली है। दरअसल, 15 जुलाई से से भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो रहा है। इस एग्रीमेंट के लागू होते ही रोल्स-रॉयस, एस्टन मार्टिन, मैकलारेन और लैंड रोवर जैसी शानदार कारें सस्ती हो जाएंगी। इससे पूरी तरह से इम्पोर्ट की जाने वाली कारों पर कस्टम ड्यूटी मौजूदा 110% से घटकर 30% हो जाएगी। यह नियम पहले साल में UK में बनी और भारत में इम्पोर्ट की जाने वाली 20,000 कारों के तय कोटे पर लागू होगा।
हालांकि, अभी इसे लेकर ज्यादातर कंपनियों ने नई कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इंडस्ट्री के जानकारों का अनुमान है कि कीमतों में 20 से 25% की कमी आएगी, जिससे गाड़ी के हिसाब से 1 से 3 करोड़ रुपए की बचत होगी। उनका कहना है कि इससे कम से मध्यम अवधि में भारत में महंगी कारों की बिक्री दोगुनी हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Rolls-Royce Cullinan
₹ 6.95 करोड़
Rolls-Royce Phantom
₹ 8.99 - 29.2 करोड़
Land Rover Discovery
₹ 1.25 - 1.39 करोड़
Land Rover Range Rover Velar
₹ 87.9 लाख से शुरू
Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू
Toyota Land Cruiser 250
₹ 1 करोड़ से शुरू
भारत में रोल्स-रॉयस और एस्टन मार्टिन का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी सेलेक्ट कार्स के CEO यदुर कपूर ने कहा, "पूरी तरह से इम्पोर्ट की जाने वाली गाड़ियों की कीमतों में काफी बदलाव होगा।" उन्होंने कहा कि कंपनियों ने अभी आधिकारिक कीमतें नहीं बताई हैं, लेकिन हमें अपने ग्राहकों में भारी दिलचस्पी दिख रही है। हमें जल्द ही इस सेगमेंट में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
UK की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR), जिसने पहले ही इम्पोर्टेड रेंज रोवर स्पोर्ट SV और रेंज रोवर SV मॉडल की कीमतें कम कर दी हैं। उसे उम्मीद है कि जल्द ही भारत में कुल बिक्री में इम्पोर्टेड गाड़ियों की हिस्सेदारी बढ़कर 7-10% हो जाएगी।
मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि अभी JLR इंडिया की बिक्री में इम्पोर्टेड गाड़ियों की हिस्सेदारी लगभग 3-4% है, लेकिन कस्टम ड्यूटी कम होने से इनके सस्ते होने और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, JLR की हालिया कीमत कटौती की घोषणा और FTA लागू होने की पुष्टि के बाद पूछताछ बढ़ी है, लेकिन संभावित खरीदार समझौते के आधिकारिक तौर पर लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अभी खरीदारी टाल दी है।
इन मॉडल पर मिलेगा फायदा
भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होने से प्रीमियम ब्रिटिश व्हीकल को खरीदना आसान हो जाएगा। इस समझौते से 2040 तक एनुअल ट्रेड में 25.5 बिलियन पाउंड की वृद्धि होने की उम्मीद है, जो 2024 में 42.6 बिलियन पाउंड के माल और सेवाओं के आदान-प्रदान पर आधारित है। माना जा रहा है इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से ब्रिटेन से भारत आने वाली 9 कार कंपनियों (28 मॉडल) को फायदा होगा। इसमें मैकलारेन के 3 मॉडल, रोल्स रॉयस के 3 मॉडल, बेंटले के 2 मॉडल, एस्टन मार्टिन के 5 मॉडल, लोटस के 3 मॉडल, जगुआर का 1 मॉडल, लैंड रोवर के 3 मॉडल, रेंज रोवर के 4 मॉडल और मिनी के 4 मॉडल शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


