
इस कंपनी की 4 लाख से ज्यादा कारों में आई खराबी, रिवर्स लेने में आ रही थी दिक्कत; सभी यूनिट को वापस बुलाया गया
वोल्वो (Volvo) कंपनी की 4 लाख से ज्यादा कारों में खराबी आ गई है, जिससे ड्राइवर को रिवर्स लेने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसको देखते हुए कंपनी ने सभी यूनिट्स को वापस बुला लिया है।
स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता वोल्वो कार्स (Volvo Cars) ने अमेरिका में 4 लाख से ज्यादा गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया है। यह रिकॉल गाड़ियों के रियरव्यू कैमरा सिस्टम में आई तकनीकी समस्या को लेकर किया गया है। इस बात की पुष्टि अमेरिका की सड़क सुरक्षा एजेंसी NHTSA (National Highway Traffic Safety Administration) ने की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volvo XC60
₹ 71.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz GLE
₹ 99 लाख - 1.17 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz AMG C 43
₹ 99.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कितनी गाड़ियां और कौन-से मॉडल शामिल?
NHTSA के मुताबिक, इस रिकॉल में कुल 4,13,151 गाड़ियां शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से वोल्वो XC40 (Volvo XC40) (मॉडल ईयर 2021 से 2025) शामिल है।
क्या है रियर कैमरा की समस्या?
रिपोर्ट के अनुसार, प्रभावित गाड़ियों में रियरव्यू कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे रिवर्स लेते समय ड्राइवर को पीछे का सीन सही तरीके से नहीं दिखता। यह समस्या सीधे तौर पर सेफ्टी से जुड़ी हुई है, क्योंकि रियर व्यू कैमरा का काम पार्किंग और बैक करते समय दुर्घटना से बचाना होता है।
फ्री में होगा सॉफ्टवेयर अपडेट
वोल्वो (Volvo) ने साफ किया है कि इस समस्या को ठीक करने के लिए डीलरशिप पर फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा या फिर OTA (Over-The-Air) अपडेट के जरिए गाड़ी में नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जाएगा। ग्राहकों को इसके लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा।
पहले भी हो चुका है रिकॉल
दिलचस्प बात यह है कि ये दूसरी बार है, जब इसी समस्या को लेकर इन गाड़ियों को रिकॉल किया गया है। वोल्वो (Volvo) ने बताया कि मई 2025 में भी इसी मॉडल को इसी मार्केट में रिकॉल किया गया था। अब एक नई अतिरिक्त सॉफ्टवेयर समस्या सामने आई है, जिसकी वजह से फिर से वही दिक्कत हो रही है। कंपनी के अनुसार, दूसरी रिकॉल की वजह पहले से अलग है, लेकिन असर वही है।
कब मिलेगा समाधान?
वोल्वो (Volvo) का कहना है कि वह सभी प्रभावित गाड़ियों के लिए नया रेमेडियल सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है। यह अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में OTA के जरिए रोलआउट किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को वर्कशॉप जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
ग्राहकों के लिए क्या जरूरी है?
अगर आपके पास अमेरिका में खरीदी गई वोल्वो (Volvo XC40 - 2021–2025) है, तो कंपनी या डीलर की ओर से आने वाले नोटिफिकेशन पर नजर रखें। OTA अपडेट उपलब्ध होते ही गाड़ी को अपडेट करें और जरूरत पड़ने पर नजदीकी वोल्वो (Volvo) डीलरशिप से संपर्क करें।
यह रिकॉल दिखाता है कि भले ही वोल्वो (Volvo) जैसी प्रीमियम और सेफ्टी-फोकस्ड कंपनी हो, लेकिन सॉफ्टवेयर आधारित फीचर्स में खामियां आना अब आम बात होती जा रही हैं। अच्छी बात यह है कि वोल्वो (Volvo) इस समस्या को बिना किसी लागत के और OTA अपडेट के जरिए ठीक कर रही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




