Volvo की नई eSUV और इलेक्ट्रिक सेडान, मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर, कल लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

वॉल्वो कल इंडियन मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV और नई इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ये नई कारें कई जबरदस्त फीचर्स के साथ आ सकती हैं। इनकी टक्कर BMW और मर्सिडीज की प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों से होगी।

Volvo new electric sedan and electric suv launching tomorrow
वॉल्वो की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और इलेक्ट्रिक सेडान कल होंगी लॉन्च
Volvo ES90
केवल
₹1,15,000/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

वॉल्वो भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारों को कल यानी 12 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। इनमें एक SUV - EX90 और एक सेडान - ES90 है। EX90 कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी। वहीं, ES90 एक ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान के तौर पर मार्केट में एंट्री करेगी। लॉन्च से पहले दोनों मॉडल वॉल्वो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
MG Astor
₹ 9.79 - 15.5 लाख
EMI केवल₹12,900/ माह
अपनी EMI जानें

वॉल्वो EX90 में मिल सकते हैं ये प्रीमियम फीचर

वॉल्वो EX90 कंपनी की एसयूवी रेंज में XC90 से ऊपर वाले सेगमेंट में आएगी। इसके एक्सटीरियर में कंपनी की Thor’s Hammer LED हेडलाइट्स, क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और C-शेप LED टेललाइट्स मिलेंगी। केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और प्रीमियम Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया जा सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में EX90 अलग-अलग इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। भारत में इसका फुली लोडेड वर्जन आने की उम्मीद है, जिसमें 106kWh बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप मिल सकता है। यह सेटअप करीब 462bhp की पावर और 670Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी क्लेम्ड WLTP रेंज 625km तक है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volvo ES90

Volvo ES90

₹ 87.95 लाख से शुरू

EMI केवल₹1,15,000/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo EX90

Volvo EX90

₹ 1.5 करोड़ से शुरू

EMI केवल₹1,96,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo EX30

Volvo EX30

₹ 41 लाख

EMI केवल₹53,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

EMI केवल₹73,400/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo XC90

Volvo XC90

₹ 97.8 लाख

EMI केवल₹1,27,900/ माह
अपनी EMI जानें
BYD Leopard 8

BYD Leopard 8

₹ 40 - 50 लाख

EMI केवल₹52,400/ माह
अपनी EMI जानें

वॉल्वो ES90 होगी इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान

वॉल्वो ES90 कंपनी की नई ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान होगी। इसमें स्लिम और अट्रैक्टिव डिजाइन, मिनिमलिस्ट फ्रंट प्रोफाइल और LED लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसका केबिन भी मॉडर्न डिजाइन वाला होगा। यह SPA2 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसमें आपको बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

वॉल्वो ES90

ग्लोबल मार्केट में ES90 अलग-अलग बैटरी और मोटर कॉन्फिगरेशन के साथ ऑफर की जा रही है। भारत में इसके बड़े बैटरी पैक वाले वर्जन को लाया जा सकता है। कंपनी का फोकस इसकी ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस पर रहने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में मिलने वाले मॉडल की पावर, बैटरी क्षमता, रेंज और फीचर्स की डीटेल जानकारी लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी।

इतनी हो सकती है कीमत

कीमत की बात करें तो वॉल्वो EX90 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, ES90 को करीब 70 लाख से 75 लाख रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च हो सकती है। असल प्राइसिंग डीटेल के लिए आपको लॉन्च तक का इंतजार करना होगा। बताते चलें कि वॉल्वो EX90 का मुकाबला BMW iX और Mercedes-Benz EQS SUV जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। वहीं, ES90 भारतीय बाजार में BMW i5 जैसी इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान को टक्कर देगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़वॉल्वो की नई eSUV और इलेक्ट्रिक सेडान, मिल सकते हैं कई प्रीमियम फीचर, कल लॉन्च