अब इस कार कंपनी ने दिया झटका, महंगे होंगे सारे मॉडल, 1 मई से 1 लाख रुपये तक बढ़ेंगी कीमतें
वॉल्वो की कारें महंगी होने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि 1 मई से कीमतें बढ़ने वाली है। कंपनी भारत में अपने चार मॉडल- EX30, EC40, XC60 और XC90 सेल करती है। इन सभी की कीमतें 1 मई से 1 लाख रुपये तक बढ़ने वाली हैं।

लग्जरी ऑटोमेकर वॉल्वो (Volvo) भी अपनी अपनी कारों को महंगा करने वाला है। कंपनी ने गुरुवार को कहा कि 1 मई 2026 से वॉल्वो के सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ जाएंगी। स्वीडन की यह कार कंपनी भारत में अपने चार मॉडल- EX30, EC40, XC60 और XC90 सेल करती है। इन सभी की कीमतें 1 मई से 1 लाख रुपये तक बढ़ने वाली हैं। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि कौन से मॉडल को कितना प्राइसहाइक दिया जाएगा।
ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही बाधा के कारण बढ़ रही कीमतें
वॉल्वो ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण लगातार ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही बाधा और फॉरेन एक्सचेंज (विदेशी मुद्रा) में उतार-चढ़ाव को बताया है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से टैंकरों की आवाजाही को बाधित कर दिया है, जिसके कारण वीइकल प्रोडक्शन के लिए जरूरी कच्चे माल की कॉस्ट बढ़ गई है। वॉल्वो के आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया है कि अगर जियोपॉलिटिकल और आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो कंपनी को फिर से कीमतों को बढ़ाना पर पड़ सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
BYD Atto 2
₹ 18 - 25 लाख
Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख
Haval H6
₹ 15 - 20 लाख
Mercedes-Benz GLC Coupe 2024
₹ 65 लाख से शुरू
Renault Kardian
₹ 11 लाख से शुरू
इतनी है मौजूदा मॉडल्स की कीमत (एक्स-शोरूम)
कंपनी अभी टोटल चार मॉडल्स को भारत में सेल रही है। EX30 की कीमत इस वक्त 41 लाख रुपये, EC40 की कीमत 59 लाख रुपये और XC60 की कीमत 68.9 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी के हाई-एंड मॉडल यानी XC90 की बात करें, तो यह अभी 97.8 लाख रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है। प्राइसहाइक के बाद इन सबकी की एक्स-शोरूम कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
BYD India भी 1 मई से बढ़ाएगी कीमतें
BYD India ने भी प्राइस हाइक का ऐलान किया है। BYD के सभी मॉडल 1 मई से महंगे होने वाले हैं। इस प्राइस रिवीजन के बाद कंपनी के प्रोडक्ट्स 2 से 3 पर्सेंट तक महंगे हो जाएंगे, जो मॉडल के आधार पर लगभग 50 हजार रुपये (लो-एंड मॉडल्स) से 1.7 लाख रुपये (हाई-एंड मॉडल्स) तक की बढ़ोतरी के बराबर हो सकती है। इस बढ़ोतरी का कारण बढ़ती मिडिल-ईस्ट में चल रहा टकराव है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की कारें 1.70 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है।
बताते चलें कि हुंडई समेत कई और कंपनियों ने भी कीमतों को रिवाइज करने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स लिमिटेड ने भी 1 अप्रैल, 2026 से अपने सभी ICE पैसेंजर वीइकल्स की कीमतों में मामूली इजाफा किया है। कंपनी ने बताया कि यह रिविजन इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी की थोड़ी-बहुत भरपाई करने के मकसद से किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टू-वीलर्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
(Photo: bilbasen)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


