Volvo लाई XC60 और XC90 का फेसलिफ्ट, 200km तक की इलेक्ट्रिक रेंज, 461hp की ताकत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वॉल्वो XC60 और XC90 का अपडेटेड PHEV मॉडल आ गया है। दोनों एसयूवी में अब पहले के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी दी गई है। XC60 PHEV 0 से 100kmph की स्पीड 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है।

Volvo
वॉल्वो
Volvo EX90
केवल
₹1,96,200/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

वॉल्वो (Volvo) अपनी प्रीमियम एसयूवी- XC60 और XC90 के अपडेटेड Plug-in Hybrid यानी PHEV मॉडल को लेकर हाजिर है। दोनों एसयूवी में अब पहले के मुकाबले काफी बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे इलेक्ट्रिक मोड की रेंज में बड़ा सुधार हुआ है। नई XC60 PHEV एक बार चार्ज करने पर इलेक्ट्रिक मोड में 200km तक और XC90 PHEV 162km तक चल सकती है। यह रेंज WLTP स्टैंडर्ड के अनुसार है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल₹90,100/ माह
अपनी EMI जानें
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल₹1,27,900/ माह
अपनी EMI जानें
Audi Q5
₹ 65.55 - 70.73 लाख
EMI केवल₹85,800/ माह
अपनी EMI जानें
Mercedes-Benz GLC
₹ 77 लाख से शुरू
EMI केवल₹1,00,700/ माह
अपनी EMI जानें
Jaguar F-Pace
₹ 68.96 लाख से शुरू
EMI केवल₹90,200/ माह
अपनी EMI जानें
Land Rover Range Rover Evoque
₹ 64.86 लाख से शुरू
EMI केवल₹84,900/ माह
अपनी EMI जानें

दोगुने से ज्यादा बड़ी बैटरी

नई XC60 और XC90 PHEV में पुरानी 19kWh बैटरी की जगह 41.2kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें करीब 37.9kWh कैपेसिटी यूज के लिए उपलब्ध है। बैटरी की क्षमता दोगुने से ज्यादा होने का सीधा फायदा इलेक्ट्रिक रेंज में देखने को मिला है। नई XC60 अब इलेक्ट्रिक पावर पर 200km तक चल सकती है, जो पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 121km ज्यादा है। वहीं, XC90 की इलेक्ट्रिक रेंज 66km से बढ़कर 162km हो गई है।

ज्यादा वजन के बावजूद तेज हुई एसयूवी

बड़ी बैटरी के कारण दोनों एसयूवी का वजन भी बढ़ा है। XC60 का वजन 47kg बढ़कर 2,197kg और XC90 का वजन 36kg बढ़कर 2,386kg हो गया है। हालांकि, ज्यादा पावरफुल रियर इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से दोनों एसयूवी का पिकअप भी पहले से बेहतर हुई है। XC60 PHEV 0 से 100kmph की स्पीड 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है। जबकि, XC90 को यही रफ्तार हासिल करने में 5.2 सेकंड लगते हैं।

461hp तक की ताकत

दोनों एसयूवी में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता है। इसके साथ पीछे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिससे ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम काम करता है। XC60 का टोटल सिस्टम आउटपुट 461hp और 759Nm तक है। वहीं, XC90 में यह 461hp और 751Nm तक है।

XC60 में डिजाइन और केबिन भी अपडेट

XC60 को पावरट्रेन के अलावा डिजाइन और इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट मिला है। इसमें नए T-शेप ‘Thor's Hammer’ LED DRLs, नई ग्रिल और बदला हुआ फ्रंट बंपर दिया गया है। एसयूवी में 18 से 22 इंच तक के नए अलॉय व्हील डिजाइन मिलते हैं। रियर में स्लिम टेललाइट और ज्यादा क्लीन डिजाइन वाला बंपर दिया गया है। केबिन में 11.2-इंच की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन अब ज्यादा बेहतर तरीके से डैशबोर्ड में फिट की गई है। इसमें वॉल्वो का नया Car UX सॉफ्टवेयर, Google built-in और Google Gemini वॉयस असिस्टेंट मिलता है। कंपनी ने ADAS सिस्टम में भी नए रडार, कैमरा और सेंसर के जरिए सुधार किया है।

भारत में अभी नहीं मिलेंगे PHEV मॉडल

भारत में फिलहाल XC60 और XC90 के ये PHEV मॉडल सेल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यहां दोनों एसयूवी 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर इंजन में आती हैं, जो 250hp की पावर और 360Nm का टॉर्क देता है। मौजूदा XC60 की कीमत 70.90 लाख रुपये और XC90 की कीमत 98.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़वॉल्वो XC60 XC90 का फेसलिफ्ट, 200km तक की इलेक्ट्रिक रेंज, 461hp की ताकत