भारत आई Volvo की नई इलेक्ट्रिक SUV, 625km तक की रेंज, 22 मिनट में 80% तक चार्जिंग
वॉल्वो ने अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी की इंडियन मार्केट में एंट्री करा दी है। इसका नाम EX90 है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज 724 किलोमीटर तक की है। साथ ही इसे 10 से 80 पर्सेट तक चार्ज होने में करीब 22 मिनट लगते हैं।

वॉल्वो ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 की एंट्री करा दी है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो वॉल्वो XC90 के इलेक्ट्रिक ऑप्शन के तौर पर आई है। इसे कंपनी के खास SPA2 इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे भारत में EX30 और EC40 के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। वॉल्वो की इस एसयूवी की डिलीवरी जनवरी 2027 से शुरू होगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज 625 किलोमीटर तक की है। साथ ही इसे 10 से 80 पर्सेट तक चार्ज होने में करीब 22 मिनट लगते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी के इस नए प्रोडक्ट के बारे में।
स्कैंडिनेवियन डिजाइन और प्रीमियम केबिन
वॉल्वो EX90 में कंपनी का जाना-पहचाना स्कैंडिनेवियन डिजाइन देखने दिया गया है। इसके फ्रंट में सिग्नेचर थॉर हैमर LED हेडलैंप, बंद ग्रिल और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। वहीं, पीछे की तरफ C-शेप LED टेललैंप मिलते हैं। इसका डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी प्रीमियम लगता है। केबिन में 14.5-इंच की पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें गूगल बिल्ट-इन फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और Bowers & Wilkins का प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है। एसयूवी में 5G कनेक्टिविटी के साथ OTA अपडेट का फीचर भी दिया गया है। इसके डिजिटल सिस्टम में NVIDIA कंप्यूटिंग हार्डवेयर और Qualcomm Snapdragon Cockpit प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। एसयूवी की तीसरी रो ऊपर होने पर बूट स्पेस 324 लीटर का होता है और अगर आप उसे नीचे फोल्ड कर देते हैं, तो कैपेसिटी बढ़कर 690 लीटर हो जाती है। आपको 46 लीटर का फ्रंक भी मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Volvo EX90
₹ 1.26 करोड़
Mercedes-Benz EQE
₹ 1.41 करोड़
BMW iX
₹ 1.4 करोड़
Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.33 - 1.48 करोड़
Kia EV9
₹ 1.3 करोड़
Porsche Cayenne EV
₹ 1.76 - 2.26 करोड़
462bhp की पावर और 625km तक की रेंज
भारत में वॉल्वो EX90 को एक ही फुली लोडेड वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 106kWh का बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम मिलता है। यह सेटअप 462bhp की पावर और 670Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, EX90 की WLTP रेंज 625km तक है। चार्जिंग के लिए इसमें 11kW AC चार्जर का सपोर्ट मिलता है। इससे बैटरी को 0 से 100 पर्सेंट तक चार्ज करने में करीब 11 घंटे लगते हैं। वहीं, एसयूवी 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे सही कंडीशन्स में बैटरी को 10 से 80 पर्सेंट तक करीब 22 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
इन इलेक्ट्रिक SUVs से होगा मुकाबला
भारत में वॉल्वो EX90 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज EQS SUV, किआ EV9 और BMW iX जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। बड़ी बैटरी, दमदार ड्यूल-मोटर सेटअप और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ EX90 भारतीय लग्जरी EV सेगमेंट में वॉल्वो की मौजूदगी को और मजबूत करेगी।

