Hindi Newsऑटो न्यूज़Volvo EX60 EV to be Unveiled in January 2026
अब इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की होगी एंट्री, जनवरी 2026 में होगी लॉन्च; ये पेट्रोल वर्जन की EV मॉडल होगी

अब इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की होगी एंट्री, जनवरी 2026 में होगी लॉन्च; ये पेट्रोल वर्जन की EV मॉडल होगी

संक्षेप:

भारतीय बाजार में लग्जरी कार बेचने वाली स्वीडिश ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्वो अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ने वाली है। कंपनी 21 जनवरी, 2026 को अपनी लाइनअप में एक तीसरी इलेक्ट्रिक कार EX60 शामिल करेगी।

Sun, 26 Oct 2025 04:10 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय बाजार में लग्जरी कार बेचने वाली स्वीडिश ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्वो अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में नया मॉडल जोड़ने वाली है। कंपनी 21 जनवरी, 2026 को अपनी लाइनअप में एक तीसरी इलेक्ट्रिक कार EX60 शामिल करेगी। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह XC60 SUV का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन है। उम्मीद है कि यह प्रीमियम मिड-SUV सेगमेंट में वोल्वो के वॉल्यूम गेम में अहम भूमिका निभाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टीजर इमेज में वोल्वो के सिग्नेचर हेडलैंप और टेल लैंप डिजाइन के साथ एक जानी-पहचानी शेप दिखाई देती है। यह मौजूदा ICE XC60 की स्क्वेयर लाइनों के मुकाबले ज्यादा क्रॉसओवर शेप भी दिखाती है। यह उस डिजाइन डायरेक्शन का भी संकेत है जिसे वोल्वो अपनी फ्यूचर की SUV लाइनअप के लिए अपना रही है। यह ज्यादातर मार्केट के लिए गोथेनबर्ग के पास वोल्वो के टॉर्सलैंडा प्लांट में बनाई जाएगी, लेकिन हम भारत जैसी जगहों के लिए लोकल असेंबली की भी उम्मीद करते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volvo EX40

Volvo EX40

₹ 56.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Sealion 7

BYD Sealion 7

₹ 48.9 - 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1 LWB

BMW iX1 LWB

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF9

VinFast VF9

₹ 65 - 67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस कंपनी ने अपनी 4 नई मोटरसाइकिल के नाम से उठाया पर्दा, 4 नवंबर को आ रहीं

भारतीय बाजार के लिए वोल्वो एक छोटा खिलाड़ी है। वहीं, उसके लिए कीमत सबसे जरूरी है। हालांकि, EX60 से पहले हमें अगले कुछ सालों में वोल्वो इंडिया के लॉन्च प्लान के तहत 2026 में उनकी फ्लैगशिप EX90 SUV मिलेगी। कंपनी का रेवेन्यू SEK 86.4 बिलियन रहा, जो Q3 2024 में रिकॉर्ड किए गए SEK 92.8 बिलियन से थोड़ा कम है। जबकि ऑपरेटिंग इनकम पिछले साल इसी पीरियड में SEK 5.8 बिलियन से बढ़ी है। यह सुधार वोल्वो के SEK 18 बिलियन के कॉस्ट और कैश एक्शन प्लान के असर को दिखाता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।