क्रेटा–सेल्टोस को टक्कर देने की तैयारी! अब और सेफ होंगी टाइगुन और वर्टस, 2026 फेसलिफ्ट में मिलेगी नई टेक्नोलॉजी

Jan 31, 2026 03:32 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) और वर्टस (Virtus) बहुत जल्द नए अवतार में आने वाली है। इसमें कंपनी जल्द ही ADAS फीचर जोड़ने वाली है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्रेटा–सेल्टोस को टक्कर देने की तैयारी! अब और सेफ होंगी टाइगुन और वर्टस, 2026 फेसलिफ्ट में मिलेगी नई टेक्नोलॉजी

कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) भारत में अपनी लोकप्रिय SUV टाइगुन (Taigun) और सेडान वर्टस (Virtus) को और ज्यादा सेफ और हाई-टेक बनाने की तैयारी में है। कंपनी इन दोनों कारों के लिए ADAS (Advanced Driver Assistance System) पर काम कर रही है। हालांकि, इसकी लॉन्च टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि आने वाले समय में दोनों मॉडल्स बड़े अपडेट के साथ नजर आएंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

क्या है फॉक्सवैगन की ADAS रणनीति?

फॉक्सवैगन (Volkswagen) एक टॉप-डाउन अप्रोच पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि पहले प्रीमियम और महंगे मॉडल्स में नई टेक्नोलॉजी दी जाती है और बाद में वही फीचर्स धीरे-धीरे किफायती कारों तक पहुंचते हैं।

अब तक फॉक्सवैगन ने ADAS टेक्नोलॉजी को टिगुआन R-लाइन (Tiguan R-Line) और गोल्फ GTI आने वाली टेरॉन R-लाइन (Tayron R-Line) जैसे इंटरनेशनल और प्रीमियम मॉडल्स में पेश किया है। अगला कदम इस टेक्नोलॉजी को भारत में बिकने वाली टाइगुन (Taigun) और वर्टस (Virtus) तक लाना है।

स्कोडा के साथ होगा टेक्नोलॉजी शेयरिंग

फॉक्सवैगन (Volkswagen) की सिस्टर कंपनी स्कोडा (Skoda) भी इसी दिशा में काम कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों ब्रांड्स ADAS से जुड़ा एक्सपीरियस और टेक्नोलॉजी आपस में साझा करेंगे। इससे न सिर्फ डेवलपमेंट आसान होगी, बल्कि लागत भी कम रहेगी, जो मिड-साइज सेगमेंट में काफी जरूरी है।

2026 में आएगा फेसलिफ्ट

फॉक्सवैग (Volkswagen) पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि CY26 (2026) में टाइगुन (Taigun) और वर्टस (Virtus) को फेसलिफ्ट अपडेट मिलेगा। ये अपडेट डिजाइन और फीचर्स के मामले में स्कोडा कुशाक (Skoda Kushaq) जैसे होंगे, लेकिन फॉक्सवैगन (Volkswagen) भविष्य में अपने टॉप वैरिएंट्स को और ज्यादा प्रीमियम पोजिशनिंग दे सकती है।

नेक्स्ट जेन में होगा बड़ा बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फॉक्सवैगन (Volkswagen) और स्कोडा (Skoda) की इंडिया 2.0 (India 2.0) कारें 2027 के बाद नई जेनरेशन में जाएंगी। इस नई जेनरेशन में ज्यादा एडवांस ADAS, नई प्लेटफॉर्म टेक्नोलॉजी और संभवतः 3-रो (7-सीटर) वर्जन जैसे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

ग्राहकों के लिए क्या मतलब?

अगर आप आने वाले समय में टाइगुन (Taigun) या वर्टस (Virtus) खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, लेटेस्ट ड्राइवर असिस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतर वैल्यू फॉर मनी मिलने की उम्मीद है।

फॉक्सवैगन (Volkswagen) का यह कदम दिखाता है कि कंपनी भारत में सिर्फ डिजाइन और ड्राइविंग तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि अब सेफ्टी और टेक्नोलॉजी को भी अपनी मजबूत पहचान बनाना चाहती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।