Volkswagen फैन्स के लिए गुड न्यूज, अगले महीने आ रही कंपनी की यह दमदार eSUV
मार्केट में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम फॉक्सवैगन आईडी टिगुआन है। इसमें ज्यादा स्पेस वाला केबिन और नई टेक्नोलॉजी मिलेगी।

फॉक्सवैगन (Volkswagen) अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम ID Tiguan है। कंपनी अक्टूबर की शुरुआत में अनवील करने वाली है। कंपनी की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले साल इंटरनेशनल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है। खास बात यह है कि मौजूदा फॉक्सवैगन टिगुआन को भी कंपनी पेट्रोल, डीजल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ऑफर करती रहेगी। वहीं, आईडी टिगुआन इलेक्ट्रिक एसयूवी लाइनअप में मौजूदा ID.4 और ID.5 की जगह लेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इस एसयूवी के बारे में।
नया डिजाइन और ज्यादा बड़ा साइज
आईडी टिगुआन का डिजाइन मौजूदा आईडी.4 से काफी अलग होगा। इसमें पतले हेडलैंप, नया रियर लाइट डिजाइन और ज्यादा मॉडर्न बॉडी स्टाइल देखने को मिलेगा। एसयूवी में 21-इंच तक के अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं। नई एसयूवी की लंबाई आईडी.4 के मुकाबले करीब 44mm ज्यादा होगी। इससे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस मिलने की उम्मीद है। मौजूदा आईडी.4 की लंबाई 4,584mm, चौड़ाई 1,852mm, ऊंचाई 1,639mm और व्हीलबेस 2,765mm है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Volkswagen ID. Polo
₹ 25 - 35 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Mahindra BE 6 SPORTEQ
₹ 19.45 - 27.7 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
केबिन में लौटेंगे फिजिकल बटन
फॉक्सवैगन ने अभी आईडी टिगुआन के पूरे इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है। कंपनी का कहना है कि इसमें ज्यादा स्पेस वाला केबिन और नई टेक्नोलॉजी मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कुछ फंक्शन के लिए फिजिकल कंट्रोल वापस ला सकती है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर फिजिकल बटन और डैशबोर्ड पर अलग कंट्रोल्स दिए जाने की उम्मीद है।
58kWh और 77kWh बैटरी का ऑप्शन
फॉक्सवैगन अपकमिंग आईडी टिगुआन को एमईबी+ प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। यही प्लेटफॉर्म आईडी पोलो और स्कोडा एपिक जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। नई एसयूवी में आईडी.4 से लिए गए 58kWh एलएफपी और 77kWh एनएमसी बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। 58kWh बैटरी को एंट्री-लेवल वर्जन में दिया जा सकता है। जबकि, 77kWh बैटरी प्रो और ड्यूल-मोटर Pro 4Motion वेरिएंट में मिलने की उम्मीद है।
572km तक हो सकती है रेंज
मौजूदा आईडी.4 में 58kWh बैटरी के साथ 364km तक की WLTP रेंज मिलती है। वहीं, 77kWh बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज 512km से 572km तक है। आईडी.4 में अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से पावर आउटपुट 170hp से 340hp तक है। हालांकि, फॉक्सवैगन ने अभी प्रोडक्शन-स्पेक आईडी टिगुआन की फाइनल बैटरी, रेंज और पावर आउटपुट की जानकारी नहीं दी है। इसकी पूरी जानकारी अक्टूबर में ग्लोबल डेब्यू के दौरान सामने आ सकती है। एसयूवी की इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।


