Hindi Newsऑटो न्यूज़Volkswagen Virtus get discounts up to Rs 1.56 lakh in December 2025, check all details
महाबचत ऑफर! सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग वाली इस कार पर आई ₹1.56 लाख की बंपर छूट, फौलाद की तरह मजबूत इसका लोहा

महाबचत ऑफर! सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग वाली इस कार पर आई ₹1.56 लाख की बंपर छूट, फौलाद की तरह मजबूत इसका लोहा

संक्षेप:

दिसंबर 2025 में फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है। कंपनी अभी इस मॉडल पर 1.56 लाख रुपये तक का ऑफर दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Dec 08, 2025 05:26 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगर आप दिसंबर 2025 में एक प्रीमियम सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) आपके लिए एक बेहतरीन डील लेकर आई है। कंपनी इस महीने अपनी वर्टस के कई वैरिएंट्स पर जोरदार डिस्काउंट दे रही है, जिसमें अधिकतम बेनिफिट 1.56 लाख रुपये तक पहुंच रहा है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किस वैरिएंट पर कितना फायदा मिल रहा है?

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मनाली के पहाड़ी रास्तों पर दौड़ती नजर आई नई मारुति ब्रेजा, डिजाइन से उठा पर्दा

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 11.16 - 18.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Slavia

Skoda Slavia

₹ 10 - 17.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos 2026

Kia Seltos 2026

₹ 12 - 21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 10.69 - 16.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda City

Honda City

₹ 12.38 - 16.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फॉक्सवैगन वर्टस के 1.0 TSI हाईलाइन वैरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने 1.0 TSI इंजन वाले वर्टस (Virtus) मॉडल्स पर शानदार ऑफर पेश किए हैं। हाईलाइन (Highline) वैरिएंट पर पूरे 1.56 लाख की बचत हो रही है। यह इस लाइन-अप का सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाला वैरिएंट है। स्पेशल प्राइसिंग और ऑफर्स मिलाकर कुल बेनिफिट 1.56 लाख रुपये तक पहुंच रहा है। कम बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए यह बेस्ट डील है।

2- टॉपलाइन पर 1.50 लाख का ऑफर

फॉक्सवैगन के वर्टस टॉपलाइन वैरिएंट पर 1.50 लाख का ऑफर मिल रहा है। यह दूसरा सबसे फायदेमंद विकल्प है। टॉपलाइन (Topline) में पहले से ही कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, ऐसे में इतना बड़ा डिस्काउंट इसे और वैल्यू फॉर मनी बना देता है।

3- MY2025 हाईलाइन प्लस पर 80,000 तक का बेनिफिट

फॉक्सवैगन वर्टस के हाईलाइन प्लस (मॉडल ईयर 2025) वैरिएंट पर भी बंपर ऑफर मिल रहा है। बजट के हिसाब से यह भी एक अच्छा पैकेज बन जाता है। MY2025 हाईलाइन प्लस पर 80,000 तक का बेनिफिट मिल रहा है।

वर्टस 1.5 TSI GT प्लस

अगर आप परफॉर्मेंस सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1.5 TSI GT Plus आपके लिए शानदार ऑप्शन है। इसके MT (Manual) वैरिएंट पर 50,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, DSG (Automatic) वैरिएंट पर 1.20 लाख तक की छूट मिल रही है। यह GT Plus का सबसे आकर्षक ऑफर है।

दिसंबर क्यों है खरीदने का सही समय?

दिसंबर 2025 में साल एंड ऑफर मिलने से सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। फॉक्सवैगन (Volkswagen) की सेफ्टी और प्रीमियम बिल्ड क्वॉलिटी पहले से ही भरोसेमंद है।इसके हाईलाइन (Highline) और GT Plus जैसे पॉपुलर वैरिएंट्स पर लुभावने ऑफर्स मिल रहे हैं। नए मॉडल ईयर आने से पहले कीमतें सबसे कम रहती हैं।

ये भी पढ़ें:मनाली के पहाड़ी रास्तों पर दौड़ती नजर आई नई मारुति ब्रेजा, डिजाइन से उठा पर्दा

अगर आप कम बजट में दमदार फीचर्स चाहते हैं, तो 1.0 TSI हाईलाइन (Highline) पर 1.56 लाख रुपये की छूट काफी बेहतरीन है और अगर आप स्पोर्टी परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो 1.5 TSI GT Plus (DSG) पर 1.20 लाख रुपये की बचत सबसे बढ़िया डील है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।