इस कार का MT वैरिएंट हमेशा के लिए बंद, अब स्टॉक खाली करने मिल रहा ₹1.26 लाख का डिस्काउंट

Jan 18, 2026 05:52 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

वोक्सवैगन इंडिया जनवरी में अपनी वर्टूस सेडान पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने इसके एंट्री लेवल वैरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। खासकर कम्फर्टलाइन MT पर पूरे 1.26 लाख रुपए तक का फायदा मिलेगा। वहीं, हाईलाइन प्लस AT पर 1 लाख रुपए और GT लाइन AT पर 80,000 रुपए तक की बचत होगी।

इस कार का MT वैरिएंट हमेशा के लिए बंद, अब स्टॉक खाली करने मिल रहा ₹1.26 लाख का डिस्काउंट
लॉन्च की सूचना पाएं

वोक्सवैगन इंडिया जनवरी में अपनी वर्टूस सेडान पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने इसके एंट्री लेवल वैरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। खासकर कम्फर्टलाइन MT पर पूरे 1.26 लाख रुपए तक का फायदा मिलेगा। वहीं, हाईलाइन प्लस AT पर 1 लाख रुपए और GT लाइन AT पर 80,000 रुपए तक की बचत होगी। कंपनी, वर्टूस GT प्लस क्रोम DSG और GT प्लस स्पोर्ट DSG वैरिएंट पर 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस कार का मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतें 11.20 लाख रुपए से 18.78 लाख रुपए तक जाती हैं। बता दें कि कंपनी ने इसके 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फॉक्सवैगन वर्टूस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन का ऑप्शन मिलेगा। 1.0L TSI इंजन 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन और 1.5L TSI EVO इंजन 1498cc का 4 सिलेंडर इंजन होगा। फॉक्सवैगन वर्टूस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। ये सेडान 6 वैरिएंट कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एटी, टॉपलाइन 1.0 एमटी, टॉपलाइन 1.0 एटी और जीटी 1.5 डीसीटी में उपलब्ध है। इसे 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स जैसे रिफ्लेक्स सिल्वर, वाइल्ड चेरी रेड, कैंडी व्हाइट, करकुमा येलो, राइजिंग ब्लू मैटेलिक और कार्बन स्टील गेरी में खरीद पाएंगे।

इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, फॉक्सवैगन कनेक्ट 2.0 (कनेक्टेड कार टेक), ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, स्प्लिट एलईडी टेल-लैंप, पीछे की सीट पर 3 हेडरेस्ट और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह मिड-साइज सेडान एक शार्प लुक के साथ आती है। यह ऑटोमेकर के समकालीन डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। बंपर में ब्लैक मेश और क्रोम एक्सेंट हैं। वर्टूस की लंबाई 4,561 mm, चौड़ाई 1,752 mm और व्हीलबेस 2,651 mm है। फॉक्सवैगन का दावा है कि ऑल न्यू वर्टूस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह दो अलग-अलग ट्रिम्स - डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।