लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


वोक्सवैगन की लग्जरी सेडान वर्टूस ने भारतीय बाजार में एक नया माइलस्टोन हासिल कर लिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2025 में इसकी अब तक की सबसे बड़ी मंथली बिक्री 2,453 यूनिट्स दर्ज की गई है। इसके साथ, यह मिड-साइज सेडान अब अपने सेगमेंट में 40% से ज्यादा मार्केट शेयर रखती है, जो भारतीय खरीदारों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को फिर से साबित करता है। 40 महीने पहले लॉन्च हुई वर्टूस ने धीरे-धीरे एक प्रीमियम, फीचर-रिच सेडान के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस और सॉलिड जर्मन इंजीनियरिंग देती है। इसका रिफाइंड डिजाइन, स्पेशियस इंटीरियर और पावरफुल टर्बो-पेट्रोल इंजन का कॉम्बिनेशन ग्राहको को अट्रैक्ट करता है।
सेडान की सफलता फॉक्सवैगन के लोकलाइजेशन और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट पर लगातार फोकस को भी दिखाती है, इन दोनों चीजो ने ब्रांड को भारत के कॉम्पिटिटिव मिड-साइज सेडान सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद की है। अक्टूबर में रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस के साथ, वर्टूस फॉक्सवैगन की इंडिया 2.0 स्ट्रेटेजी में एक अहम पिलर के तौर पर खड़ी है। MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार वर्टूस को विशेष रूप से भारतीय खरीदारों के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें जर्मन इंजीनियरिंग को सेगमेंट-फ्रेंडली कीमतों और सुविधाओं के साथ जोड़ा गया था।
₹ 11.56 - 19.4 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 10 - 17.7 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 11.07 - 17.55 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.38 - 16.65 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 12.49 - 13.75 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.5 - 9.24 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसमें 1.0L TSI और 1.5L TSI EVO इंजन का ऑप्शन मिलेगा। 1.0L TSI इंजन 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन और 1.5L TSI EVO इंजन 1498cc का 4 सिलेंडर इंजन होगा। फॉक्सवैगन वर्टस में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और 7 स्पीड DSG ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। ये सेडान 6 वैरिएंट कम्फर्टलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एमटी, हाईलाइन 1.0 एटी, टॉपलाइन 1.0 एमटी, टॉपलाइन 1.0 एटी और जीटी 1.5 डीसीटी में उपलब्ध है। इसे 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स जैसे रिफ्लेक्स सिल्वर, वाइल्ड चेरी रेड, कैंडी व्हाइट, करकुमा येलो, राइजिंग ब्लू मैटेलिक और कार्बन स्टील गेरी में खरीद पाएंगे।
इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। ये वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, फॉक्सवैगन कनेक्ट 2.0 (कनेक्टेड कार टेक), ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), LED DRLs के साथ LED हेडलैंप, स्प्लिट एलईडी टेल-लैंप, पीछे की सीट पर 3 हेडरेस्ट और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह मिड-साइज सेडान एक शार्प लुक के साथ आती है। यह ऑटोमेकर के समकालीन डिजाइन फिलॉसफी से मेल खाता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ शार्प लुक वाले एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, चमकदार क्रोम लाइनिंग के साथ स्लीक फ्रंट ग्रिल मिलता है। बंपर में ब्लैक मेश और क्रोम एक्सेंट हैं। वर्टस की लंबाई 4,561 mm, चौड़ाई 1,752 mm और व्हीलबेस 2,651 mm है। फॉक्सवैगन का दावा है कि ऑल न्यू वर्टस सेडान अपने सेगमेंट में सबसे बड़ी है। यह दो अलग-अलग ट्रिम्स - डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।