
सीधे ₹3 लाख की बचत! फौलाद जैसी मजबूत इस कार पर आया सबसे बड़ा डिस्काउंट, मौका चूकने वाले पछताएंगे
नवंबर 2025 में फॉक्सवैगन (Volkswagen) अपनी टिगुआन (Tiguan) कार पर बंपर ऑफर दे रही है। अगर आप ये कार अभी लेते हैं, तो आप पूरे 3 लाख तक की बचत कर सकते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
दिसंबर 2025 जैसे-जैसे खत्म हो रहा है। ऑटो कंपनियां साल के आखिरी महीने में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दमदार ऑफर्स लेकर आ रही हैं। इसी कड़ी में फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अपनी तीन लोकप्रिय कारों टिगुआन (Tiguan), टाइगुन (Taigun) और वर्टस (Virtus) पर भारी छूट की घोषणा की है। यह मौका उन लोगों के लिए खास है, जो नए साल से पहले कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
फॉक्सवैगन (Volkswagen) के दिसंबर ऑफर
कंपनी ने पूरे महीने के लिए तीन तरह के फायदे का ऐलान किया है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस है। छूट शहर और डीलरशिप के हिसाब से बदल सकती है, इसलिए ग्राहकों को खरीदारी से पहले अपने नजदीकी फॉक्सवैगन (Volkswagen) शोरूम से जरूर कंफर्म करना चाहिए।
टिगुआन पर 3 लाख रुपये तक का फायदा
फॉक्सवैगन (Volkswagen) के फ्लैगशिप SUV टिगुआन (Tiguan R-Line) पर इस बार सबसे ज्यादा ऑफर मिल रहा है। इसमें 2,00,000 तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 50,000 रुपये (या स्क्रैपेज बोनस 20,000) का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कुल मिलाकर ग्राहक की 3 लाख तक की बचत हो सकती है।
कितनी है कीमत?
आपको बता दें कि टिगुआन R-Line (Tiguan R-Line) की भारत में शुरुआती कीमत 49 लाख है और यह एक प्रीमियम, फीचर-पैक्ड SUV है। ये उन ग्राहकों के लिए है, जो लक्जरी और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं।
दिसंबर 2025 के ये डिस्काउंट फॉक्सवैगन (Volkswagen) कार खरीदने का बेहतरीन अवसर दे रहे हैं। छूट सीमित समय और स्टॉक पर निर्भर है, इसलिए अगर आप इनमें से किसी मॉडल पर नजर बनाए हुए थे, तो यह महीने का आखिरी ऑफर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




