Hindi Newsऑटो न्यूज़volkswagen tayron full-size 7-seater suv compete with toyota fortuner is coming soon
फॉर्च्यूनर की टेंशन बढ़ाने आ रही ये फुल-साइज 7-सीटर SUV, टीजर हो गया जारी; जानिए कब होगी लॉन्च

फॉर्च्यूनर की टेंशन बढ़ाने आ रही ये फुल-साइज 7-सीटर SUV, टीजर हो गया जारी; जानिए कब होगी लॉन्च

संक्षेप:

फॉक्सवैगन ने हाल ही में एक छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया है। इसमें साफ हो गया है कि आने वाली एसयूवी फॉक्सवैगन टेरॉन (Volkswagen Tayron) होगी। एसयूवी 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है।

Jan 11, 2026 09:43 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फॉक्सवैगन जल्द ही भारतीय मार्केट में अपनी नई फुल-साइज 7-सीटर SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में एक छोटा सा टीजर वीडियो जारी किया है। इसमें साफ हो गया है कि आने वाली एसयूवी फॉक्सवैगन टेरॉन (Volkswagen Tayron) होगी। लॉन्च के बाद यह एसयूवी कंपनी की मौजूदा टिगुआन R-Line से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा। जबकि स्कोडा कोडियाक, एमजी ग्लोस्टर और जीप मेरिडियन जैसी SUV को भी यह कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एसयूवी 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसा है डाइमेंशन

फॉक्सवैगन टेरॉन असल में टिगुआन का 7-सीटर वर्जन है जो ग्लोबल मार्केट में 2024 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह टिगुआन AllSpace की जगह लेती है। इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद यूरोप के कई बाजारों में उतारा गया। साइज की बात करें तो टेरॉन की लंबाई 4,770 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,791 मिमी है जिससे दूसरी और तीसरी रो में बैठने वालों के लिए अच्छा खासा लेग-रूम मिलता है। तीनों रो के साथ इसका बूट स्पेस करीब 345 लीटर का है।

एक्सटीरियर में है प्रीमियम टच

डिजाइन के मामले में टेरॉन काफी हद तक टिगुआन जैसी दिखती है। हालांकि, इसमें कुछ अलग और प्रीमियम टच भी दिए गए हैं। सामने की ओर डुअल-पॉड LED हेडलैंप्स के साथ फुल-विड्थ LED लाइट स्ट्रिप दी गई है। टीजर में फ्रंट और रियर पर इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो भी नजर आता है। पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललैंप सेटअप मिलता है। हालांकि, इसका लाइटिंग पैटर्न टिगुआन से अलग है। भारत में आने वाला मॉडल R-Line अवतार में होगा जिसमें 19-इंच अलॉय व्हील्स के साथ ग्लॉस ब्लैक और रेड स्पोर्टी डिटेलिंग देखने को मिल सकती है।

इतनी हो सकती है कीमत

केबिन की बात करें तो इंटरनेशनल स्पेक टेरॉन में 15-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, ADAS और प्रीमियम Harman Kardon साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे भारत में इसे 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा जो 204bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी अनुमानित कीमत 45 से 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।