
नए साल का तोहफा! इस कंपनी ने एक झटके में ₹84000 तक घटा दिए कारों के दाम; जानिए वजह
फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने नए साल की शुरुआत के साथ ही अपनी कारों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इंडिया 2.0 स्ट्रैटेजी के तहत फिलहाल कंपनी भारत में सिर्फ दो ही मॉडल बेचती है।
फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने नए साल की शुरुआत के साथ ही अपनी कारों की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इंडिया 2.0 स्ट्रैटेजी के तहत फिलहाल कंपनी भारत में सिर्फ दो ही मॉडल फॉक्सवैगन टाइगुन और वर्टन बेचती है। साल 2026 शुरू होते ही कंपनी ने जहां ज्यादातर वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। वहीं, एक दिलचस्प फैसला लेते हुए दोनों कारों के बेस वैरिएंट की कीमतों में भारी कटौती की गई है। बता दें कि यह कटौती 84,000 रुपये तक की है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






घट गई टाइगुन की कीमत
फॉक्सवैगन टाइगुन के बेस वैरिएंट Comfortline MT की कीमत में पूरे 84,000 रुपये की कटौती की गई है। अब इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत घटकर 10.58 लाख रुपये रह गई है जो पहले 11.42 लाख रुपये थी। हालांकि, इसके बाकी सभी वैरिएंट्स पर साल 2026 के लिए 4,000 रुपये का मामूली प्राइस हाइक किया गया है। बेस वैरिएंट की कीमत कम करना कंपनी की एक स्मार्ट स्ट्रैटेजी मानी जा रही है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Virtus
₹ 11.16 - 18.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
वर्टस का बेस वैरिएंट भी सस्ता
दूसरी ओर फॉक्सवैगन वर्टस के साथ भी कंपनी ने लगभग यही स्ट्रैटजी अपनाई है। वर्टस के बेस वैरिएंट Comfortline MT की कीमत में कटौती की गई है। जबकि बाकी सभी वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। साल 2026 के लिए वर्टस के अलग-अलग वैरिएंट्स पर 2,000 रुपये से लेकर 51,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिलती है। सबसे कम 2,000 रुपये का इजाफा Topline AT में किया गया है। जबकि सबसे ज्यादा 51,000 रुपये की बढ़ोतरी Highline AT और GT Line MT वैरिएंट में हुई है।
क्या है इसके पीछे की वजह
गौरतलब है कि अब मारुति सुजुकी सियाज के बंद हो जाने के बाद वर्टस सेडान सेगमेंट में सीधे तौर पर स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी को टक्कर दे रही है। ऐसे में बेस वैरिएंट की कीमत कम करके कंपनी उन ग्राहकों को लुभाना चाहती है जो पहली बार प्रीमियम सेडान खरीदने का प्लान बना रहे हैं। आने वाले समय में टाइगुन फेसलिफ्ट और नई 7-सीटर SUV की एंट्री से पहले यह प्राइस रिवीजन कंपनी के लिए मार्केट में पकड़ मजबूत करने का अहम कदम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




