लॉन्च से ठीक पहले जारी हुआ इस मोस्ट-अवेटेड SUV का टीजर, 9 अप्रैल को होगी एंट्री; जानिए क्या होंगे बदलाव
अगर आप मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। फॉक्सवैगन इंडिया अपनी चहेती एसयूवी 'टाइगुन' (Taigun) को नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगर आप मिड-साइज एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। फॉक्सवैगन इंडिया अपनी चहेती एसयूवी 'टाइगुन' (Taigun) को नए अवतार में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियली अपडेटेड टाइगुन का टीजर जारी कर दिया है। इसमें कार की परछाई साफ देखी जा सकती है। वैसे तो कार का ढांचा पहले जैसा ही नजर आ रहा है, लेकिन इसके फीचर्स और मैकेनिकल बदलाव इसे पुराने मॉडल से काफी अलग बनाएंगे। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि 9 अप्रैल, 2026 को इस नई टाइगुन से पूरी तरह पर्दा उठा दिया जाएगा।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kardian
₹ 11 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे
डिजाइन की बात करें तो नई टाइगुन अपने ओरिजिनल लुक को बरकरार रखेगी। हालांकि, इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। फ्रंट में नई हेडलाइट्स, एक रीडिजाइन की गई ग्रिल और नया बंपर दिया जाएगा जो इसे पहले से ज्यादा 'बोल्ड' लुक देगा। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि पिछले हिस्से में नई टेल-लैंप यूनिट और बंपर में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली का कहना है कि नई टाइगुन पहले से ज्यादा एक्सप्रेसिव डिजाइन और बेस्ट-इन-सेगमेंट टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
केबिन में भी होंगे बदलाव
केबिन के अंदर झांकें तो डैशबोर्ड का लेआउट लगभग वैसा ही रहेगा। हालांकि, इंटीरियर की थीम को फ्रेश दिखाने के लिए नए रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है। फीचर्स के मामले में नई टाइगुन हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट के नक्शेकदम पर चलेगी। उम्मीद है कि इसके बेस वैरिएंट में भी फीचर्स की लंबी लिस्ट होगी, ताकि बजट खरीदारों को भी प्रीमियम फील मिल सके। सेफ्टी और कनेक्टिविटी के लिहाज से भी इसमें कई नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।
पावरट्रेन में होगा बड़ा बदलाव
सबसे बड़ा और अहम बदलाव इसके इंजन और गियरबॉक्स में होने जा रहा है। टाइगुन में मौजूदा 1.0L TSI और 1.5L TSI इंजन ही मिलेंगे। हालांकि, गियरबॉक्स का सेटअप बदल जाएगा। छोटे 1.0 लीटर इंजन के साथ अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड ऑटोमैटिक (AT) गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जो परफॉर्मेंस और स्मूथनेस को बढ़ा देगा। वहीं, पावरफुल 1.5L TSI इंजन को केवल 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ही पेश किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


