क्रेटा-सेल्टोस की बढ़ेगी टेंशन! टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई फॉक्सवैगन टाइगुन; जानिए कितनी बदलेगी SUV

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर SUV 'टाइगुन' को नए अवतार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है।अब भारत में टाइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। हाल ही में इस कार को भारी कैमौफ्लेज के साथ सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है।

क्रेटा-सेल्टोस की बढ़ेगी टेंशन! टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई फॉक्सवैगन टाइगुन; जानिए कितनी बदलेगी SUV
लॉन्च की सूचना पाएं

फॉक्सवैगन अपनी पॉपुलर SUV 'टाइगुन' (Taigun) को नए अवतार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपनी नई Tayron R Line को ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। अब भारत में टाइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। हाल ही में इस कार को भारी कैमौफ्लेज (कवर) के साथ सड़कों पर दौड़ते हुए देखा गया है। बता दें कि टाइगुन का यह नया मॉडल मिड-साइकिल अपडेट है। इसका मतलब है कि कार के ढांचों में बदलाव किए बिना इसे और भी मॉडर्न और स्टाइलिश बनाया जाएगा। आइए जानते हैं एसयूवी में होने वाले संभावित बदलावों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault New Duster

Renault New Duster

₹ 10 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Safari

Tata Safari

₹ 13.29 - 25.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इसमें कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह ढका हुआ था। इसका सीधा मतलब है कि सबसे बड़े बदलाव यहीं देखने को मिलेंगे। नई टाइगुन में अब पहले से ज्यादा शार्प LED हेडलैंप्स, एक नई डिजाइन की ग्रिल और बिल्कुल नया बंपर मिलेगा। कुशाक की तरह इसमें भी 'कनेक्टेड लाइटिंग' वाला फीचर दिया जा सकता है। कार की साइड बॉडी वैसी ही रहेगी लेकिन पीछे की तरफ आपको नई LED टेल-लैंप्स और एक कनेक्टेड लाइट बार देखने को मिल सकती है।

इंटीरियर में भी बड़े बदलाव की उम्मीद

इंटीरियर में भी बड़े बदलावों की उम्मीद है। इसमें पहले से बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, बेहतर वॉयस असिस्टेंस, नई कलर थीम वाली सीटें और डैशबोर्ड पर नई फिनिशिंग इसे अंदर से और भी लग्जरी बनाएगी। कंपनी इसमें पैनोरमिक सनरूफ और वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स (हवादार सीटें) जैसे फीचर्स भी शामिल कर सकती है।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

पावरट्रेन की बात करें तो इसमें वही पुराना और भरोसेमंद 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन (115 PS पावर) और 1.5-लीटर TSI इंजन (150 PS पावर) मिलने की उम्मीद है। हालांकि, एक बड़ा अपडेट गियरबॉक्स में मिल सकता है। खबर है कि 1.0-लीटर वाले इंजन में अब 6-स्पीड की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी इसे मिड-2026 तक बाजार में उतार सकती है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और जल्द आने वाली टाटा सिएरा जैसी गाड़ियों से होगा।

(फोटो क्रेडिट- ‘X’)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।