1 लीटर में कितने KM दौड़ेगी न्यू टाइगुन, आंकड़े जान खुश हो जाएंगे! क्रेटा, विटारा, सिएरा को देगी टक्कर!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, रेनो डस्टर, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसे मॉडल से मुकाबला होगा। न्यू टाइगुन फेसलिफ्ट की सेल्स में इसके माइलेज का भी अहम रोल रहने वाला है।

1 लीटर में कितने KM दौड़ेगी न्यू टाइगुन, आंकड़े जान खुश हो जाएंगे! क्रेटा, विटारा, सिएरा को देगी टक्कर!
लॉन्च की सूचना पाएं

फॉक्सवैगन अपनी न्यू टाइगुन SUV को पेश कर चुकी है। अभी कंपनी ने इसकी कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 11,000 रुपए से 50,000 रुपए देकर बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अपने सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, मारुति विक्टोरिस, रेनो डस्टर, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर जैसे मॉडल से मुकाबला होगा। न्यू टाइगुन फेसलिफ्ट की सेल्स में इसके माइलेज का भी अहम रोल रहने वाला है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाइगुन फेसलिफ्ट का इंजन ऑप्शन और माइलेज
टाइगुन फेसलिफ्ट दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जा रहा है, जो 114 हॉर्सपावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पहले की तरह ही 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि पहले के 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से रिप्लेस कर दिया गया है। दूसरा, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी इस लेटेस्ट मॉडल में मौजूद है, जो 147 हॉर्सपावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

माइलेज की बात करें तो, टाइगुन के 1.0-लीटर MT का माइलेज 19.98kmpl और टाइगुन AT वर्जन का माइलेज 19.54kmpl की सर्टिफ़ाइड माइलेज देते हैं। वहीं, 1.5-लीटर DSG वर्जन की सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी 18.85kmpl है। 2026 टाइगुन के ज्यादातर टेक्निकल स्पेसिफिकेशन और फीचर कुशाक जैसे ही हैं। हालांकि, माइलेज थोड़ा कम है। इसकी वजह शायद इसका थोड़ा ज्यादा वजन हो सकता है। कुशाक के माइलेज की बात करें तो इसके 1.0-लीटर 6MT वर्जन का माइलेज 19.66kmpl और 8AT वर्जन का माइलेज 19.09kmpl है। वहीं, 1.5 7DSG वर्जन का माइलेज 18.72kmpl है।

टाइगुन फेसलिफ्ट को 5-स्टार रेटिंग
फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यानी ये कार एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए पूरी तरह से सेफ है। कंपनी ने इस SUV को लेकर बताया कि न्यू टाइगुन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और बच्चे, दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। ये कार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनी हुई है। अपडेटेड टाइगुन उसी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो स्कोडा कुशाक का भी आधार है। इस प्लेटफॉर्म की मजबूत बनावट SUV के हाई सेफ्टी स्कोर दिलाने में हमेशा से अहम रोल प्ले कर रहा है।

सेफ्टी इक्युपमेंट के मामले में फॉक्सवैगन टाइगुन की पूरी रेंज में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, हिल-होल्ड कंट्रोल और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग दी गई है। हालांकि, इसमें अभी भी ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं। यह एक बड़ी कमी है, क्योंकि इस सेगमेंट में ज्यादातर कॉम्पटीटर्स कंपनियां अब अपनी SUVs में ये फीचर्स दे रही हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।