9 अप्रैल को आ रहा फॉक्सवैगन की इस धांसू SUV का फेसलिफ्ट, बहुत कुछ है खास

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

फॉक्सवैगन (VW) ने कन्फर्म कर दिया है कि वह अप्रैल में भारत में अपनी मिड-साइज SUV Taigun के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाला है। अपडेटेड मॉडल में बेहतर एक्सटीरियर डिजाइन, एक्सट्रा फीचर्स, रिवाइज्ड इंटीरियर ट्रिम्स मिलने की उम्मीद है।

9 अप्रैल को आ रहा फॉक्सवैगन की इस धांसू SUV का फेसलिफ्ट, बहुत कुछ है खास
लॉन्च की सूचना पाएं

जर्मन कारों को पसंद करने के वाले ग्राहकों के लिए गुड न्यूज है। फॉक्सवैगन (VW) ने कन्फर्म कर दिया है कि वह 9 अप्रैल को भारत में अपनी मिड-साइज SUV Taigun के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाला है। अपडेटेड मॉडल में बेहतर एक्सटीरियर डिजाइन, एक्सट्रा फीचर्स, रिवाइज्ड इंटीरियर ट्रिम्स और एक इंजन वेरिएंट के लिए एक नया गियरबॉक्स ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। लेफ्ट-हैंड-ड्राइव टाइगुन फेसलिफ्ट के स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि इसका फ्रंट एंड Tayron R-Line जैसा है, जिसमें पतली LED हेडलाइट्स एक लाइट बार से जुड़ी हुई हैं और एक इल्यूमिनेटेड VW बैज लगा है। फेसलिफ्ट में आपको अपडेटेड ग्रिल, रीडिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर और नई LED टेल-लैंप डिटेलिंग भी दिखेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नए ट्रिम मटीरियल और अपडेटेड कलर स्कीम

फेसलिफ्टेड टाइगुन के इंटीरियर में आपको नए ट्रिम मटीरियल और अपडेटेड कलर स्कीम देखने को मिल सकती है। कुछ फीचर्स कुशाक फेसलिफ्ट के जैसे हो सकते हैं, जिनमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑप्शनल पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। इसमें बेहतर एयर कंडीशनिंग कंप्रेसर की भी उम्मीद की जा रही है, जिससे एसयूवी की कूलिंग परफॉर्मेंस में सुधार होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kardian

Renault Kardian

₹ 11 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंजन ऑप्शन में नहीं होगा कोई बदलाव

फेसलिफ्ट मॉडल में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही ऑफर किए जाएंगे। इनमें 115 hp, 178 Nm वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 150 hp, 250 Nm वाला 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल शामिल हैं। 1.5-लीटर इंजन केवल 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध रहेगा, जबकि 1.0-लीटर वेरिएंट 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही मिलेंगे। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाले 1.0-लीटर वेरिएंट में कंपवी मौजूदा 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर गियरबॉक्स को एक नए 8-स्पीड यूनिट से बदल देगी, जो कुशाक फेसलिफ्ट में इस्तेमाल किए गए गियरबॉक्स जैसा होगा, ताकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस और रिफाइनमेंट में सुधार हो सके।

हालांकि, इसकी सटीक प्राइसिंग कन्फर्म नहीं की गई है। माना जा रहा है कि फेसलिफ्टेड टाइगुन की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है। मौजूदा वेरिएंट की बात करें, तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख रुपये से 19.18 लाख रुपये के बीच है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, रेनॉल्ट डस्टर, टाटा सिएरा, होंडा एलिवेट, टोयोटा हाइराइडर, एमजी एस्टोर, सिट्रोएन एयरक्रॉस, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक और मारुति ग्रैंड विटारा के होगी।

आने वाला है वर्टस का भी फेसलिफ्ट

टाइगुन के बाद कंपनी का फोकस Virtus पर होगा। यह इस सेगमेंट की सबसे अधिक बिकने वाली सेडान कारों में से एक है। वर्टस के फेसलिफ्ट मॉडल को भी टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह Skoda Slavia के फेसलिफ्ट मॉडल के बाद लॉन्च होगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।