पर्दे से उठी नई VW Taigun! माइलेज से लेकर सनरूफ तक बदल गया सबकुछ, देखें 5 बड़े बदलाव
फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने हाल में ही अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी 'टाइगुन' के फेसलिफ्ट मॉडल पर्दा उठा दिया है। हालांकि, कंपनी नई टाइगुन को इस महीने के अंत में लॉन्च करने वाली है।

फॉक्सवैगन ने हाल में ही अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी 'टाइगुन' के फेसलिफ्ट मॉडल पर्दा उठा दिया है। हालांकि, कंपनी नई टाइगुन को इस महीने के अंत में लॉन्च करने वाली है। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी साझा कर दी गई है। नई टाइगुन दिखने में पहले से ज्यादा मॉडर्न है। इसके अलावा, कार के मैकेनिकल और सेफ्टी फीचर्स में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं नई टाइगुन में मिलने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में विस्तार से।






8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
कंपनी ने पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को हटाकर अब 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। इस बदलाव से कार की फ्यूल एफिशिएंसी में भी सुधार हुआ है। इससे माइलेज 18.46 किमी/लीटर से बढ़कर 19.54 किमी/लीटर हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि अब यह ऑटोमैटिक ट्रिम्स में सबसे अधिक माइलेज देने वाला कॉम्बिनेशन बन गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ
नई टाइगुन में अब पुराने सिंगल-पैन सनरूफ की जगह एक शानदार डुअल-पैन पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। कंपनी इसे टॉपलाइन, GT प्लस क्रोम और GT प्लस स्पोर्ट जैसे टॉप वैरिएंट्स में पेश करेगी। वहीं, इसके मिड-वैरिएंट्स जैसे हाईलाइन प्लस और GT लाइन में ग्राहकों को पहले की तरह सिंगल-पैन सनरूफ का ऑप्शन मिलता रहेगा।
एडवांस एक्टिव इंफो डिस्प्ले
कार के इंटीरियर को हाई-टेक बनाते हुए इसमें नया 10.25-इंच का 'एक्टिव इंफो डिस्प्ले' दिया गया है। यह पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जो ड्राइवर को कई लेआउट और नेविगेशन के लिए टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन की सुविधा देता है। हालांकि, इसमें ग्लोबल-स्पेक पोलो की तरह फुल मैप व्यू नहीं है। इसका इंटरफेस काफी स्मूथ और जानकारी से भरपूर है।
सेगमेंट फर्स्ट इल्यूमिनेटेड ब्रांड लोगो
फॉक्सवैगन ने स्टाइलिंग के मामले में एक कदम आगे बढ़ते हुए सेगमेंट में पहली बार 'इल्यूमिनेटेड ब्रांड लोगो' पेश किया है। नई टाइगुन के फ्रंट और रियर दोनों तरफ के लोगो में बैकलाइटिंग दी गई है, जो रात के समय इसे एक अलग और बोल्ड पहचान देती है। यह प्रीमियम फीचर विशेष रूप से टॉप-एंड वैरिएंट्स जैसे टॉपलाइन और GT प्लस सीरीज में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
रियर डिस्क ब्रेक्स से बढ़ी सेफ्टी
सेफ्टी को देखते हुए फॉक्सवैगन ने नई टाइगुन के रियर व्हील्स में भी डिस्क ब्रेक्स शामिल किए हैं। पुराने मॉडल में पीछे ड्रम ब्रेक्स आते थे, लेकिन अब चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक होने से इसकी स्टॉपिंग पावर और कंट्रोल काफी बेहतर हो गया है। यह सेफ्टी फीचर खासतौर पर परफॉर्मेंस ओरिएंटेड GT प्लस क्रोम और GT प्लस स्पोर्ट ट्रिम्स में दिया गया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


