इस कार के बेस वैरिएंट पर मिल रहा ₹1.04 लाख का डिस्काउंट, स्टॉक रहने तक मिलेगा ऑफर का फायदा

Jan 18, 2026 05:57 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

वोक्सवैगन इंडिया इस महीने यानी जनवरी 2026 में अपनी टाइगुन SUV पर गजब का डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने ये कार खरीदने पर आपको 1 लाख से ऊपर का फायदा मिलने वाला है। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार के एंट्री-लेवल कम्फर्टलाइन MT वैरिएंट (MY2025) पर सबसे ज्यादा 1.04 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है।

इस कार के बेस वैरिएंट पर मिल रहा ₹1.04 लाख का डिस्काउंट, स्टॉक रहने तक मिलेगा ऑफर का फायदा
लॉन्च की सूचना पाएं

वोक्सवैगन इंडिया इस महीने यानी जनवरी 2026 में अपनी टाइगुन SUV पर गजब का डिस्काउंट लेकर आई है। इस महीने ये कार खरीदने पर आपको 1 लाख से ऊपर का फायदा मिलने वाला है। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार के एंट्री-लेवल कम्फर्टलाइन MT वैरिएंट (MY2025) पर सबसे ज्यादा 1.04 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, इसके हायर-स्पेक हाईलाइन प्लस AT पर 1 लाख रुपए और GT लाइन AT पर 80,000 रुपए की छूट दे रही है।

टाइगुन 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट GT प्लस क्रोम DSG और GT प्लस स्पोर्ट DSG पर 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमतें 11.42 लाख रुपए से 19.19 लाख रुपए के बीच है। कंपनी ने इसके 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

वोक्सवैगन टाइगुन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाइगुन जीटी लाइन में 1.0L TSI इंजन है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। वहीं, टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट में 1.5L TSI EVO इंजन मिलता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। टाइगुन जीटी प्लस स्पोर्ट में अट्रैक्टिव रेड 'जीटी' लोगो, ब्लैक LED हेडलैंप और रेड ब्रेक कैलिपर्स समेत एक्सटीरियर में कई फीचर्स मिलते हैं।

इसके इंटीरियर की बात करें तो रेड सिलाई के साथ ब्लैक लेदर के सीट कवर और एल्युमिनियम पैडल मिलते हैं। वोक्सवैगन टाइगुन ने ग्लोबल NCAP के अपडेटेड क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। यह भारत में पहली ऐसी मॉडल बन गई जिसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार मिले हैं। भारत में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और स्कोडा कुशाक से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।