Hindi Newsऑटो न्यूज़Volkswagen Sales Breakup Sept 2025, Virtus, Taigun, check all details
धड़ाम हुई इस कार कंपनी की बिक्री, टॉप-10 से हुई बाहर; फिसलकर नंबर-11 पर पहुंची

धड़ाम हुई इस कार कंपनी की बिक्री, टॉप-10 से हुई बाहर; फिसलकर नंबर-11 पर पहुंची

संक्षेप: फॉक्सवैगन (Volkswagen) कार कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने ये कार कंपनी टॉप-10 से बाहर हो गई। ये टॉप-10 से बाहर निकलरफिसलकर नंबर-11 पर पहुंच गई

Sat, 18 Oct 2025 12:25 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सितंबर 2025 में फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) की कुल बिक्री 2,780 यूनिट्स रही, जो पिछले साल सितंबर (3,394 यूनिट्स) की तुलना में 18% कम है। हालांकि, अगस्त के मुकाबले इसमें 2% की मामूली बढ़त देखी गई। फॉक्सवैगन OEM रैंकिंग में नंबर-11 पर फिसल गया और उसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 0.7% हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति से महिंद्रा तक, इन 6 SUVs पर मिल रहा ₹2.50 लाख का दिवाली डिस्काउंट

टाइगुन और वर्टस का प्रदर्शन

फॉक्सवैगन वर्टस (Virtus) सेडान ने VW की बिक्री का नेतृत्व किया और इसने 1,648 यूनिट की बिक्री हासिल की है। यह मॉडल साल-दर-साल और महीने-दर-महीने गिरावट के बावजूद टॉप पर रहा है।

टाइगुन (Taigun) की 1,114 यूनिट सेल

टाइगुन (Taigun) की 1,114 यूनिट्स बिकीं, जिसमें सालाना 31% की गिरावट हुई, लेकिन MoM 11% का सुधार देखा गया। कंपनी ने GST 2.0 संशोधन के बाद कीमतों में कटौती की थी, जिसमें Golf GTI और Tiguan R-Line जैसे आयातित मॉडल भी शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद मांग सुस्त रही।

ये भी पढ़ें:स्कोडा फॉक्सवैगन का कमाल, भारतीय ग्राहकों के लिए बना डाली 500000 कार

Q3 2025 का तिमाही प्रदर्शन

फॉक्सवैगन ने Q3 2025 बिक्री में 16.06% की गिरावट दर्ज की है। इसके साथ कंपनी की बिक्री 8,711 यूनिट्स पर रही। इसमें वर्टस (Virtus) ने (58.76% योगदान के साथ) यहां भी टॉप किया, लेकिन टाइगुन (Taigun) में 28.34% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।