इस कंपनी की कारों को चुपके से 2828 लोगों ने खरीद डाला; ये रेनो, निसान या स्कोडा नहीं

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी की बिक्री काफी लिमिटेड नंबर्स के साथ ही रहती है। बीते महीने कंपनी ने कुल 2,828 गाड़ियां बेचीं। जबकि, अप्रैल 2025 में कंपनी ने 2,851 यूनिट बेची थीं। यानी उसकी 23 यूनिट कम बिकीं। कंपनी के लिए हर बार की तरह टाइगुन SUV सबसे ज्यादा बिकीं।

इस कंपनी की कारों को चुपके से 2828 लोगों ने खरीद डाला; ये रेनो, निसान या स्कोडा नहीं

फॉक्सवैगन इंडिया की अप्रैल 2026 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडल बेच रही है। इसमें सेडान और SUVs शामिल है। हालांकि, कंपनी की बिक्री काफी लिमिटेड नंबर्स के साथ ही रहती है। बीते महीने कंपनी ने कुल 2,828 गाड़ियां बेचीं। जबकि, अप्रैल 2025 में कंपनी ने 2,851 यूनिट बेची थीं। यानी उसकी 23 यूनिट कम बिकीं। कंपनी के लिए हर बार की तरह टाइगुन SUV सबसे ज्यादा बिकीं। इस कार के पास कंपनी का 54% से ज्यादा मार्केट शेयर रहा। चलिए अब कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
फॉक्सवैगन मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप अप्रैल 2026
नंमॉडलअप्रैल 26अप्रैल 25अंतरग्रोथ % YoYशेयर %
1टाइगुन1,5431,15538833.5954.56
2वर्टूस1,1621,605-443-27.641.09
3टायरॉन87087-3.08
4टिगुआन3491-57-62.641.2
5गोल्फ202-0.07
टोटल2,8282,851-23-0.81100

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus

₹ 10.5 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Golf GTI

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 10.99 - 19.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen Tayron R-Line

₹ 46.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tiguan R-Line

Volkswagen Tiguan R-Line

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फॉक्सवैगन की मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप की बात करें तो टाइगुन की अप्रैल 2026 में 1,543 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 1,155 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 388 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 33.59% की ग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 54.56% रहा। वर्टूस की अप्रैल 2026 में 1,162 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 1,605 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 443 यूनिट कम बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 27.6% की डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 41.09% रहा।

टायरॉन की अप्रैल 2026 में 87 यूनिट बिकीं। वहीं, इसका मार्केट शेयर 3.08% रहा। टिगुआन की अप्रैल 2026 में 34 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 91 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 57 यूनिट कम बिकीं और इसे साल-दर-साल के आधार पर 62.64% की डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर 1.2% रहा। गोल्फ की अप्रैल 2026 में 2 यूनिट बिकीं। वहीं, इसका मार्केट शेयर 0.07% रहा। इस तरह कंपनी ने कुल 2,828 गाड़ियां बेचीं। जबकि, अप्रैल 2025 में 2,851 यूनिट बेची थीं। यानी कंपनी ने 23 यूनिट कम बेचीं।

अपडेटेडे टाइगुन हुई लॉन्च
अपडेटेट टाइगुन में कोई बहुत बड़े बदलाव की जगह छोटे-मोटे सुधार ही किए गए हैं। अपडेटेड टाइगुन में अब बाहर के कुछ नए एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनमें एक लाइट वाला लोगो और लाइट बार, ज्यादा बेहतर इंटीरियर जिसमें एक बड़ा डिजिटल कॉकपिट और हायर वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसमें 1.0 TSI रेंज में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जुड़ने से शहरी इलाकों में रोजाना गाड़ी चलाने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। हालांकि, टाइगुन की मुख्य खासियत यानी इसकी ड्राइविंग डायनामिक्स और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दरअसल, अपडेटेड टाइगुन की कीमत के हिसाब से मिलने वाली वैल्यू और मेंटेनेंस का खर्च को लेकर राहत दी है। कंपनी ने इस SUV के लिए 3 साल बाद (30,000 km तक) 75% सुनिश्चित बायबैक की पेशकश की है। इस कदम से चर्चा शुरुआती कीमत से हटकर गाड़ी के पूरे लाइफ साइकिल के खर्च पर आ जाती है। एक ऐसा एरिया था जहां जर्मन ब्रांड को भारत में पारंपरिक रूप से विरोध का सामना करना पड़ा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।