एक साल पहले जिस कार की 1 यूनिट बिकी, अब उसे 3300% की ग्रोथ मिली; फिर भी कंपनी का हालत खराब!

Feb 13, 2026 10:36 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फॉक्सवैगन इंडिया की जनवरी 2026 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडस बेच रही है। इसमें सेडान और SUVs शामिल हैं। हाल ही में उसकी लिस्ट में नई टायरॉन शामिल हुई है। हालांकि, कंपनी की सेल्स काफी सीमित बनी हुई है।

एक साल पहले जिस कार की 1 यूनिट बिकी, अब उसे 3300% की ग्रोथ मिली; फिर भी कंपनी का हालत खराब!

फॉक्सवैगन इंडिया की जनवरी 2026 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 5 मॉडस बेच रही है। इसमें सेडान और SUVs शामिल हैं। हाल ही में उसकी लिस्ट में नई टायरॉन शामिल हुई है। हालांकि, कंपनी की सेल्स काफी सीमित बनी हुई है। दरअसल, पिछले महीने कंपनी ने कुल 2710 कार बेंची। जबकि, जनवरी 2025 में उसने 3344 यूनिट बेची थीं। यानी उसे 19% की सालाना डिग्रोथ मिली। इतना ही नहीं, पिछले महीने के मुकाबले ये कंपनी की सबसे कमजोर बिक्री भी है। चलिए अब इसकी मॉडल वाइज सेल्स को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
फॉक्सवैगन मॉडल वाइज सेल्स जनवरी 2026
मॉडलजनवरी 2026जनवरी 2025अंतर %
वर्टूस1,8811,7955%
ताइगुन7901,548-48%
टिगुआन3413300%
टायरॉन5NA
गोल्फ0NA
टोटल27103344-19%

फॉक्सवैगन की मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो वर्टूस की जनवरी 2026 में 1,881 यूनिट बिकीं। जबकि, जनवरी 2025 में इसकी 1,795 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की सालाना ग्रोथ मिली। ताइगुन की जनवरी 2026 में 790 यूनिट बिकीं। जबकि, जनवरी 2025 में इसकी 1,548 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 48% की सालाना डिग्रोथ मिली। टिगुआन की जनवरी 2026 में 34 यूनिट बिकीं। जबकि, जनवरी 2025 में इसकी 1 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 3300% की सालाना ग्रोथ मिली। टायरॉन की जनवरी 2026 में 5 यूनिट बिकीं। गोल्फ का जनवरी 2026 में खाता नहीं खुला।

फॉक्सवैगन इस साल 5 नई कार लॉन्च करेगी

1. फ्लैगशिप SUV: फॉक्सवैगन टैरॉन R-लाइन
इसकी शुरुआत फॉक्सवैगन टैरॉन R-लाइन से हो चुकी है। भारत में इसे पेश किया जा चुका है। फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप ICE SUV के तौर पर, टैरॉन R-लाइन को CKD रूट से लाया जाएगा। यह टिगुआन ऑलस्पेस की जगह लेगी और लाइनअप में टिगुआन से ऊपर होगी, जो स्कोडा कोडिएक और जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, स्पोर्टी R-लाइन स्टाइलिंग और एक पावरफुल 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।

2. वर्टूस को फेसलिफ्ट मॉडल मिलेगा
कंपनी द्वारा शेयर की गई ढकी हुई पांच गाड़ियों में से दो फॉक्सवैगन के कोर वॉल्यूम मॉडल्स के फेसलिफ्ट होने की उम्मीद है। फॉक्सवैगन वर्टूस फेसलिफ्ट में रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग, नए फीचर्स मिलने की संभावना है, जिससे यह सेडान हुंडई वरना और अपडेटेड स्कोडा स्लाविया जैसे नए कॉम्पटीटर के मुकाबले में बनी रहेगी। इन दोनों को भी आने वाले हफ्तों में अपडेट मिलने वाला है।

3. टाइगुन को फेसलिफ्ट मॉडल मिलेगा
इसके साथ ही फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल भी आएगा। मिडसाइज SUV सेगमेंट में हाल ही में सिएरा, सेल्टोस, कुशाक, डस्टर और टेक्टन के आने या घोषणा के बाद मुकाबला और बढ़ गया है। टाइगुन अपडेट में पैनोरमिक सनरूफ, बेहतर इंटीरियर जैसे फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। जिससे मौजूदा मॉडल की कुछ कमियों को दूर किया जा सके।

4. फॉक्सवैगन की पहली मेनस्ट्रीम EV: ID.4
टीजर का एक और मुख्य आकर्षण फॉक्सवैगन ID.4 होने की उम्मीद है। यह भारतीय बाजार के लिए फॉक्सवैगन की पहली गंभीर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे CBU रूट से पेश किए जाने की संभावना है। लग्जरी EVs से नीचे लेकिन मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUVs से ऊपर पोजीशन वाली ID.4, VW की EV स्ट्रैटजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ अपनी आने के संकेत देती है।

5. एंट्री-लेवल वॉल्यूम ड्राइवर: VW टेरा (काइलक-बेस्ड SUV)
5वां मॉडल एक सब-4m SUV होने की उम्मीद है, जिसके बारे में व्यापक रूप से अफवाह है कि इसे फॉक्सवैगन टेरा कहा जाएगा। स्कोडा कुशाक के समान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित, यह मॉडल भारत में फॉक्सवैगन की सबसे अफॉर्डेबल SUV होगी और वॉल्यूम बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसे कॉम्पटीटर को टक्कर देगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।