Hindi Newsऑटो न्यूज़Volkswagen reveals India-spec Tayron R-Line
वोक्सवैगन की नई SUV की पहली फोटो आई सामने, फीचर्स का भी हुआ खुलासा; कोडिएक, ग्लॉस्टर से मुकाबला

वोक्सवैगन की नई SUV की पहली फोटो आई सामने, फीचर्स का भी हुआ खुलासा; कोडिएक, ग्लॉस्टर से मुकाबला

संक्षेप:

वोक्सवैगन ने ऑफिशियली तौर पर इंडिया-स्पेक टैरोन R-लाइन को पेश किया है, जो जर्मन ब्रांड की प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में वापसी को दिखाता है। भारत के लिए वोक्सवैगन की फ्लैगशिप SUV बनने वाली टैरोन R-लाइन CKD मॉडल के रूप में आएगी।

Jan 15, 2026 08:59 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वोक्सवैगन ने ऑफिशियली तौर पर इंडिया-स्पेक टैरोन R-लाइन को पेश किया है, जो जर्मन ब्रांड की प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में वापसी को दिखाता है। भारत के लिए वोक्सवैगन की फ्लैगशिप SUV बनने वाली टैरोन R-लाइन CKD मॉडल के रूप में आएगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 45 लाख रुपए से 50 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। इसका लॉन्च अगले कुछ महीनों में होने की उम्मीद है। वोक्सवैगन के MQB EVO आर्किटेक्चर पर तैयार, टैरोन R-लाइन टिगुआन से ऊपर है। इसका आकार काफी बड़ा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इसका 2,789mm का व्हीलबेस, जो टिगुआन से 109mm लंबा है, एक प्रॉपर 7-सीटर लेआउट देता है, जबकि इसकी कुल लंबाई 4,770mm इसे सेगमेंट की सबसे बड़ी SUVs में से एक बनाती है। देखने में टैरोन R-लाइन में R-लाइन-स्पेसिफिक बंपर, इल्यूमिनेटेड LED लाइट सिग्नेचर और 19-इंच कोवेंट्री एलॉय व्हील्स के साथ एक मजबूत, एथलेटिक लुक है। मॉडल की सेफ्टी भी काफी अच्छी है। इसे 5-स्टार यूरो NCAP रेटिंग मिली है। हाल ही में इसे यूरोप में बेस्ट फैमिली कार के लिए गोल्डन स्टीयरिंग व्हील 2025 अवार्ड मिला है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volkswagen Tiguan R-Line

Volkswagen Tiguan R-Line

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3

Audi Q3

₹ 43.07 - 52.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

₹ 39.99 - 45.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X1

BMW X1

₹ 50.6 - 52.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan X-Trail

Nissan X-Trail

₹ 49.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:न्यू पंच खरीदने के लिए लिया ₹5 लाख का लोन, तो कितनी बनेगी मंथली EMI?

वोक्सवैगन ने केबिन कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी पर काफी ध्यान दिया है। इंटीरियर का मुख्य अट्रैक्शन 15-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन है, जो ड्राइवर की तरफ झुका हुआ है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ गाड़ी के अधिकांश फंक्शन इंटीग्रेटेड हैं। 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग प्रीमियम फील को और बढ़ाती है।

आगे की सीटों में वोक्सवैगन का ergoActive Plus सेटअप है जिसमें वेरेना लेदर, एक्टिव वेंटिलेशन और 10-पॉइंट प्रेशर मसाज फंक्शन है, यह टिगुआन R-लाइन के सीट-हीटिंग सिस्टम से एक बड़ा अपग्रेड है, जो इसे भारतीय परिस्थितियों के लिए बेहतर बनाता है। तीसरी रो को फोल्ड करने पर टैरोन में 850 लीटर तक का लगेज स्पेस मिलता है, जो इसकी प्रैक्टिकैलिटी को मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें:स्कोडा ने 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार के नाम का किया खुलासा, जानिए क्या रखा?

हुड के नीचे, इंडिया-स्पेक टैरोन R-लाइन में वोक्सवैगन का जाना-पहचाना 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है, जो 204bhp पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (4MOTION) कॉन्फिगरेशन भी मिलने की उम्मीद है। टैरोन का मुकाबला स्कोडा कोडिएक, MG ग्लॉस्टर और जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों से होगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।