SUVs और सेडान पर 4.5 लाख रुपये तक का फायदा, इस कंपनी ने कराई ग्राहकों की मौज
फॉक्सवैगन की कारों पर तगड़े बेनिफिट्स मिल रहे हैं। आप कंपनी की एसयूवी और सेडान्स को इस महीने 4.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कंपनी की कौनसी कार पर क्या डील दी जा रही है।

नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो फॉक्सवैगन का कस्टमर बेनिफिट प्रोग्राम आपके लिए ही है। इस प्रोग्राम में कंपनी अपनी कारों पर 4.5 लाख रुपये तक की छूट ऑफर कर रही है। VW के पूरे पोर्टफोलियो में 2025 VIN स्टॉक पर ज्यादा बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। वहीं, 2026 के नए स्टॉक पर पुराने स्टॉक से थोड़ा कम डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो अगर आप VW की कार लेने का मूड बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं।






Tiguan R-Line
टिगुआन आर-लाइन पर 3.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 50 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। इन सबके साथ टोटल बेनिफिट 4.5 लाख रुपये तक का हो जाता है। टिगुआन आर-लाइन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 49.99 लाख रुपये है। खास बात है कि टिगुआन के VIN 25 और VIN 26 स्टॉक में कोई अंतर नहीं है, चाहे वह कभी भी बना हो, पूरे 3.5 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट आपको मिलेगा ही।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Tiguan R-Line
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tayron R-Line
₹ 46.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Taigun
टाइगुन के VIN 25 स्पेसिफिकेशन वाले टॉपलाइन MT पर 2.5 लाख रुपये का कैश और लिक्विडेशन सपोर्ट के साथ 30 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलता है। इससे टोटल डिस्काउंट 3 लाख रुपये तक का हो जाता है। टॉपलाइन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17 लाख रुपये है, जिससे छूट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस मिड-स्पेक क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देने वाला हो जाता है। VIN 26 टाइगुन की बात करें, तो इसके कंफर्टलाइन, हाइलाइन और टॉपलाइन वेरिएंट्स पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा। इन वेरिएंट्स पर आपको एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस ही मिलेगा।
Virtus
वर्टस के VIN 25 कॉन्फिगरेशन वाली टॉपलाइन MT पर 75 हजाक रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलाकर टोटस 1.25 लाख रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। VIN 26 वाली टॉपलाइन AT पर कंपनी 50 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस भी दे रही है। GT प्लस DSG वेरिएंट, चाहे स्पोर्ट हो या क्रोम, पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा। इस पर सिर्फ 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस ऑफर किया जा रहा है।
फर्स्ट टाइम बायर्स को नहीं मिलेगा लॉयल्टी बोनस
फॉक्सवैगन की इन कारों पर दिए जा रहे ऑफर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच की गई उन बुकिंग्स के लिए हैं, जिनकी डिलीवरी 31 मई तक पूरी होनी है। ध्यान रहे कि आप एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक का फायदा उठा सकते हैं। 20 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस केवल उन मौजूदा फॉक्सवैगन ग्राहकों के लिए है, जिनके पास चार साल या इससे ज्यादा समय से कंपनी की कार को यूज कर रहे हैं। फर्स्ट टाइम बायर्स को लॉयल्टी बोनस नहीं मिलेगा और आपकी टोटस सेविंग्स बताए गए अमाउंट से कम होगी।
नोट: कारों पर दिए जा रहे ऑफर और बेनिफिट अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से ऑफर्स की सटीक जानकारी जरूर लें।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


