ब्रेजा और नेक्सॉन की बढ़ने वाली है टेंशन, तहलका मचाने आ रही यह दमदार SUV
टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट और महिंद्रा XUV 3XO की टेंशन बढ़ने वाली है। फॉक्सवैगन जल्द ही इस सेगमेंट में अपनी नई एसयूवी का सकता है। यह एसयूवी जबर्दस्त लुक और फीचर्स से लैस होगी।

फॉक्सवैगन (Volkswagen) जल्द ही सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी एसयूवी का दबदबा है। अब फॉक्सवैगन अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV से मार्केट में पहले से मौजूद इन एसयूवी को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। यह नई एसयूवी स्कोडा कायलैक वाले प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नई SUV इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत डिवेलप की जा रही है और इसके 2027 के मिड तक लॉन्च होने की संभावना है।
फॉक्सवैगन टेरा से इंस्पायर्ड डिजाइन
नई फॉक्सवैगन SUV के प्लेटफॉर्म के अलावा इसके इंजन और दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स कायलैक के साथ शेयर किए जा सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो फॉक्सवैगन अपनी नई SUV को स्कोडा कायलैक से अलग और ज्यादा अपीलिंग लुक देने की कोशिश करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका डिजाइन काफी हद तक फॉक्सवैगन टेरा से इंस्पायर्ड हो सकता है, जिसे पिछले साल ब्राजील में लॉन्च किया गया था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख
Kia Syros
₹ 8.4 - 15.8 लाख
शानदार होगा एक्सटीरियर लुक
नई SUV के फ्रंट में ब्लैक ग्रिल, बीच में क्रोम फिनिश वाला फॉक्सवैगन लोगो, शार्प LED हेडलैंप्स और नया LED DRL सिग्नेचर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फ्रंट बंपर में बड़े एयर इनटेक्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे इसका लुक ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देगा। साइड प्रोफाइल में मजबूत शोल्डर लाइन, मस्कुलर फेंडर्स, ब्लैक A और B पिलर्स और ब्लैक रूफ जैसी डिजाइन डिटेल्स देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला बंपर और नया टेलगेट डिजाइन दिया जा सकता है।
प्रीमियम इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें, तो नई फॉक्सवैगन SUV का केबिन काफी हद तक कायलैक जैसा हो सकता है। इसमें 10 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और कई दूसरे जरूरी सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसमें ADAS टेक्नोलॉजी देगी या नहीं।
पावरट्रेन ऑप्शन
इंजन की जहां तक बात है, तो नई फॉक्सवैगन SUV में वही 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो अभी कायलैक में मिलता है। यह इंजन 115 बीएचपी की पावर और 178Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।
(Photo: MotorOctane)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


