लोगों की पहली पसंद बनी यह शानदार विदेशी SUV, बिक्री में शान से रही नंबर-1; जानें दूसरे मॉडलों का हाल
भारतीय ग्राहकों के बीच फॉक्सवैगन की कारों का एक अलग ही क्रेज रहता है। कंपनी ने बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच फॉक्सवैगन की कारों का एक अलग ही क्रेज रहता है। कंपनी ने बीते महीने यानी मई, 2026 में हुई अपनी मॉडल वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। इस बार फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। फॉक्सवैगन टाइगुन ने मई महीने में कुल 1,281 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान टाइगुन की बिक्री में सालाना आधार पर 13.77 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,126 यूनिट का था। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
वर्टस की बिक्री में आई गिरावट
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फॉक्सवैगन की प्रीमियम सेडान वर्टस रही है। हालांकि, इस बार वर्टस की बिक्री में सालाना आधार पर 27.48 पर्सेंट की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि मई, 2026 में फॉक्सवैगन विर्टस की कुल 1,238 यूनिट्स ही बिक सकी हैं। जबकि ठीक एक साल पहले मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,707 यूनिट का था। इसके बावजूद अप्रैल, 2026 के मार्केट शेयर के लिहाज से कंपनी के कुल पोर्टफोलियो में विर्टस की हिस्सेदारी 47.27 पर्सेंट के साथ काफी मजबूत बनी हुई है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख
Volkswagen Tayron R-Line
₹ 46.99 लाख
Volkswagen Tiguan R-Line
₹ 49 लाख
Volkswagen Tera
₹ 9 - 15 लाख
टिगुआन की बिक्री 226% बढ़ी
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कंपनी की नई प्रीमियम एसयूवी टायरोन रही। टायरोन ने मई, 2026 के महीने में कुल 51 यूनिट की बिक्री की है। वहीं, चौथे नंबर पर मौजूद कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन की बिक्री में सालाना आधार पर 226.67 पर्सेंट की धमाकेदार बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, मई, 2026 में टिगुआन की कुल 49 यूनिट्स बिकी हैं। जबिक पिछले साल यानी मई, 2025 में कंपनी इसकी महज 15 यूनिट्स ही बेच पाई थी। दूसरी तरफ, फॉक्सवैगन गोल्फ का खाता इस महीने भी खाली रहा।
ओवरऑल बिक्री में 8.04% की गिरावट
अगर कंपनी की कुल घरेलू बिक्री की बात करें तो फॉक्सवैगन को मई, 2026 में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी ने इस महीने कुल 2,619 यूनिट कारों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल मई, 2025 में कंपनी ने कुल 2,848 यूनिट्स बेची थीं। इस लिहाज से सालाना आधार पर कंपनी की कुल ओवरऑल बिक्री में 8.04 पर्सेंट की गिरावट दर्ज हुई है। वर्टस की सुस्त रफ्तार के कारण कुल आंकड़ों में यह कमी आई ।
टाइगुन का पावरट्रेन और कीमत
फॉक्सवैगन टाइगुन के नंबर-1 पोजीशन पर रहने की सबसे बड़ी वजह इसकी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, मस्कुलर डिजाइन और शानदार फीचर्स हैं। इसके टॉप-एंड 'जीटी प्लस' वैरिएंट में कंपनी बेहतरीन क्रोम स्लेटेड ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और वेंटिलेटेड सीट्स देती है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर का दमदार टीएसआई (TSI) टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150bhp की पावर जनरेट करता है। भारतीय मार्केट में फॉक्सवैगन टाइगुन की एक्स-शोरूम कीमत 11.70 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप-मॉडल के लिए 20.00 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


