वरना, सिटी की टक्कर वाली इस कार को मिले सबसे ज्यादा ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 68% मार्केट पर किया कब्जा
फॉक्सवैगन की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करेंगे तो एक बार फिर फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

फॉक्सवैगन की कारों को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में हुई मॉडल वाइज बिक्री की बात करेंगे तो एक बार फिर फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। फॉक्सवैगन वर्टस को बीते महीने कुल 1,804 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर वर्टस की बिक्री 1.80 पर्सेंट घट गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,837 यूनिट था। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री में अकेले वर्टस की हिस्सेदारी 68.36 पर्सेंट हो गई। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों के बिक्री के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Slavia
₹ 10 - 17.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 10.98 - 18.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 11.95 - 16.07 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
46% घट गई टाइगुन की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फॉक्सवैगन टाइगुन रही। फॉक्सवैगन टाइगुन ने इस दौरान 45.08 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 698 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टायरन रही। फॉक्सवैगन टायरन को इस दौरान कुल 113 नए ग्राहक मिले। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन टिगुआन रही। फॉक्सवैगन टिगुआन ने इस दौरान 1,050 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23 यूनिट कार की बिक्री की।
फॉक्सवैगन गोल्फ को मिले सिर्फ एक खरीददार
जबकि लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में फॉक्सवैगन गोल्फ रही। हालांकि, इस दौरान फॉक्सवैगन गोल्फ को भारतीय मार्केट में सिर्फ एक खरीददार मिले। अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो इस दौरान भारतीय मार्केट में फॉक्सवैगन की कारों को कुल 2,639 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर फॉक्सवैगन की बिक्री में 15.14 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 3,110 यूनिट रहा। भारतीय मार्केट में फॉक्सवैगन वर्टस का मुकाबला हुंडई वरना, होंडा सिटी और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


