Hindi Newsऑटो न्यूज़Volkswagen India Teases 5 New Launches For 2026
भारत में 5 नई कार ला रही ये कंपनी, सभी को कपड़े से ढककर शेयर किया टीजर; जानिए नाम और डिटेल

भारत में 5 नई कार ला रही ये कंपनी, सभी को कपड़े से ढककर शेयर किया टीजर; जानिए नाम और डिटेल

संक्षेप:

फॉक्सवैगन इंडिया ने ऑफिशियली अपने 2026 प्रोडक्ट रोडमैप का टीजर जारी किया है। कंपनी द्वारा शेयर की गई इमेज में साफ तौर पर 5 गाड़ियां ढकी हुई दिख रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि फॉक्सवैगन हाल के सालों में भारत में अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी कर रही है।

Jan 29, 2026 09:05 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फॉक्सवैगन इंडिया ने ऑफिशियली अपने 2026 प्रोडक्ट रोडमैप का टीजर जारी किया है। कंपनी द्वारा शेयर की गई इमेज में साफ तौर पर 5 गाड़ियां ढकी हुई दिख रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि फॉक्सवैगन हाल के सालों में भारत में अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी कर रही है। इसमें SUV, सेडान और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शामिल हैं। कंपनी की पिछली घोषणाओं और चल रहे डेवलपमेंट के आधार पर ये 5 मॉडल कौन से हो सकती है, चलिए इनके बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

1. फ्लैगशिप SUV: फॉक्सवैगन टैरॉन R-लाइन
इसकी शुरुआत फॉक्सवैगन टैरॉन R-लाइन से हो चुकी है। भारत में इसे पेश किया जा चुका है। फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप ICE SUV के तौर पर, टैरॉन R-लाइन को CKD रूट से लाया जाएगा। यह टिगुआन ऑलस्पेस की जगह लेगी और लाइनअप में टिगुआन से ऊपर होगी, जो स्कोडा कोडिएक और जीप मेरिडियन जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। इसमें प्रीमियम इंटीरियर, स्पोर्टी R-लाइन स्टाइलिंग और एक पावरफुल 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है।

2/3. कोर मॉडल्स को मिलेगा फेसलिफ्ट: वर्टूस और टाइगुन
कंपनी द्वारा शेयर की गई ढकी हुई पांच गाड़ियों में से दो फॉक्सवैगन के कोर वॉल्यूम मॉडल्स के फेसलिफ्ट होने की उम्मीद है। फॉक्सवैगन वर्टूस फेसलिफ्ट में रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग, नए फीचर्स मिलने की संभावना है, जिससे यह सेडान हुंडई वरना और अपडेटेड स्कोडा स्लाविया जैसे नए कॉम्पटीटर के मुकाबले में बनी रहेगी। इन दोनों को भी आने वाले हफ्तों में अपडेट मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:6 एयरबैग वाली इस 7-सीटर कार को हर दिन 526 लोग खरीद रहे; कीमत ₹8.80 लाख

इसके साथ ही फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल भी आएगा। मिडसाइज SUV सेगमेंट में हाल ही में सिएरा, सेल्टोस, कुशाक, डस्टर और टेक्टन के आने या घोषणा के बाद मुकाबला और बढ़ गया है। टाइगुन अपडेट में पैनोरमिक सनरूफ, बेहतर इंटीरियर जैसे फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। जिससे मौजूदा मॉडल की कुछ कमियों को दूर किया जा सके।

4. फॉक्सवैगन की पहली मेनस्ट्रीम EV: ID.4
टीजर का एक और मुख्य आकर्षण फॉक्सवैगन ID.4 होने की उम्मीद है। यह भारतीय बाजार के लिए फॉक्सवैगन की पहली गंभीर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे CBU रूट से पेश किए जाने की संभावना है। लग्जरी EVs से नीचे लेकिन मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUVs से ऊपर पोजीशन वाली ID.4, VW की EV स्ट्रैटजी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ अपनी आने के संकेत देती है।

ये भी पढ़ें:इस कंपनी की सैकड़ों इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग पेंडिंग, अब प्लांट लगाने पर विचार

5. एंट्री-लेवल वॉल्यूम ड्राइवर: VW टेरा (काइलक-बेस्ड SUV)
5वां मॉडल एक सब-4m SUV होने की उम्मीद है, जिसके बारे में व्यापक रूप से अफवाह है कि इसे फॉक्सवैगन टेरा कहा जाएगा। स्कोडा कुशाक के समान MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित, यह मॉडल भारत में फॉक्सवैगन की सबसे अफॉर्डेबल SUV होगी और वॉल्यूम बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसे कॉम्पटीटर को टक्कर देगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।