19 फरवरी को लॉन्च हुई ये 7 सीटर SUV, लेकिन बचे दिन में इसे सिर्फ 113 ग्राहकों ने खरीदा; जानिए नाम

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अपनी लॉन्च हुई टायरॉन (टायरॉन) प्रीमियम थ्री-रो SUV की बिक्री शुरू कर दी है। उसने फरवरी 2026 में 113 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की है। यह भारतीय बाजार में इसकी बिक्री का पहला महीना था।

19 फरवरी को लॉन्च हुई ये 7 सीटर SUV, लेकिन बचे दिन में इसे सिर्फ 113 ग्राहकों ने खरीदा; जानिए नाम

फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अपनी लॉन्च हुई टायरॉन (टायरॉन) प्रीमियम थ्री-रो SUV की बिक्री शुरू कर दी है। उसने फरवरी 2026 में 113 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की है। यह भारतीय बाजार में इसकी बिक्री का पहला महीना था। इससे 7-सीटर टायरॉन को पिछले महीने कंपनी के यूटिलिटी व्हीकल डिस्पैच (835 यूनिट्स) में 13% और पैसेंजर व्हीकल (2,639 यूनिट्स) में 4% की हिस्सेदारी मिली। टायरॉन की एक और कॉम्पटीरर जीप मेरेडियन की पिछले महीने 124 यूनिट्स बिकीं और पिछले 11 महीनों में 1,103 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 4.50% कम है। टायरॉन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर के पेट्रोल वैरिएंट से भी होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने 22 जनवरी, 2026 को अपने छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) प्लांट में टायरॉन R-लाइन के लिए लोकल असेंबली ऑपरेशन शुरू किया था। वहीं, 5 फरवरी को अपनी इस नई फ्लैगशिप SUV के लिए बुकिंग शुरू की थी। दो सप्ताह बाद, 19 फरवरी को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसे 46.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया था। वहीं, इसकी ऑनरोड कीमत 54.58 लाख रुपए है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Volkswagen Tayron R-Line

Volkswagen Tayron R-Line

₹ 46.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tiguan R-Line

Volkswagen Tiguan R-Line

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

₹ 39.99 - 45.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3

Audi Q3

₹ 43.07 - 52.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan X-Trail

Nissan X-Trail

₹ 48.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLA

Mercedes-Benz GLA

₹ 49.72 - 52.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फॉक्सवैगन ग्रुप के MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी टायरॉन, टिगुआन का एक XL-साइज वाला वर्जन है जिसकी लंबाई ज्यादा है। यह भारत में बड़ी, चलाने में आसान और सभी फीचर्स से लैस SUVs की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के उद्देश्य से बनाई गई है। इस SUV का डिजाइन, इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों तरफ से शहरी और आधुनिक है। साथ ही इसमें मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 204hp की अधिकतम पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है। यह 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह वही इंजन है जो टायरॉन की सबसे करीबी कॉम्पटीटर, स्कोडा कोडियाक को पावर देता है। SIAM के ताजा होलसेल डेटा के अनुसार, कोडियाक की फरवरी में 146 यूनिट्स बिकीं और अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच कुल 1,729 यूनिट्स बिकीं (जो पिछले साल की तुलना में 5% ज्यादा है)।

फॉक्सवैगन की FY2026 सेल्स 11% घटी
FY2026 के पहले 11 महीनों में फॉक्सवैगन इंडिया ने कुल 34,494 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल की तुलना में 11% कम है। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान ये आंकड़ा 38,692 यूनिट्स का था। इनमें 20,950 कारें और सेडान शामिल (पिछले साल की तुलना में 7.51% ज्यादा) और 13,544 UVs (पिछले साल की तुलना में 29% कम) हैं। वर्टूस सेडान (20,950 यूनिट्स) अभी फॉक्सवैगन का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है, जिसके बाद टाइगुन कॉम्पैक्ट SUV (12,004 यूनिट्स), टिगुआन मिडसाइज SUV (1,149 यूनिट्स), गोल्फ GTI (240 यूनिट्स) और नई टायरॉन (118 यूनिट्स) का नंबर आता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।