600Km रेंज, 12-इंच पैसेंजर स्क्रीन, ADAS की सेफ्टी, मसाज वाली सीट; आ गई VW की इलेक्ट्रिक कार

लाइव हिन्दुस्तान
share

ID. टिगुआन को MEB+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह कंपनी की 'Pure Positive' डिजाइन लेंग्वेज को फॉलो करता है। कंपनी का कहना है कि उसने ID.4 और ID.5 के क्रॉसओवर जैसे लुक के बजाय ID. टिगुआन को SUV जैसा डिजाइन दिया है।

Volkswagen ID. Tiguan revealed with up to 600km range
आ गई VW की इलेक्ट्रिक कार

भारतीय बाजार में भले ही फॉक्सवैगन की इलेक्ट्रिक कार नहीं आई हो, लेकिन ग्लोबल मार्केट में कंपनी इस सेगमेंट में मौजूद है। अब कंपनी ने यूरोपियन मार्केट के लिए ID. टिगुआन को पेश कर दिया है। फॉक्सवैगन का कहना है कि 2027 में ग्लोबली लॉन्च होने वाली ID. टिगुआन, ID.4 और ID.5 की नेक्स्ट जनरेशन सक्सेसर है। यह eSUV RWD और AWD लेआउट में 58kWh और 77kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसकी WLTP रेंज 600km तक होगी। इसे इसके ICE-पावर्ड मॉडल के साथ ही बेचा जाता रहेगा।

स्टाइलिश डिजाइन और एक्सटीरियर
ID. टिगुआन को MEB+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह कंपनी की 'Pure Positive' डिजाइन लेंग्वेज को फॉलो करता है। कंपनी का कहना है कि उसने ID.4 और ID.5 के क्रॉसओवर जैसे लुक के बजाय ID. टिगुआन को SUV जैसा डिजाइन दिया है। इसमें LED हेडलैंप, कनेक्टेड LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRLs) और एक इल्यूमिनेटेड लोगो को ब्लैक ट्रिम में लगाया गया है। फ्रंट बम्पर के किनारों पर एयर कर्टेन और नीचे की तरफ फॉग लैंप दिए गए हैं। वहीं, नीचे की तरफ ट्रेपेजॉइडल एयर इनटेक और हल्की ब्लैक क्लैडिंग है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो ID. टिगुआन में ऊपर की ओर मुड़ी हुई विंडोलाइन, डोर के निचले हिस्से पर ब्लैक स्ट्रिप, पुल-टाइप डोर हैंडल, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड एलॉय व्हील, ब्लैक व्हील आर्च और C-पिलर पर ब्लैक स्ट्रिप मिलती है। इसके पिछले हिस्से में रैपअराउंड LED टेल-लैंप हैं जिनमें रेक्टैंगुलर सिग्नेचर हैं जो इल्यूमिनेटेड VW बैज से जुड़े हैं। साथ ही, टेलगेट पर ID. टिगुआन की ब्रांडिंग और डिफ्यूजर जैसे इफेक्ट के साथ डुअल-टोन फिनिश वाला बम्पर है। ID. टिगुआन में 534-लीटर का बूट स्पेस और 32-लीटर का फ्रंट ट्रंक मिलता है।

लग्जरी इंटीरियर और हाई क्लास सेफ्टी

इंटीरियर की बात करें तो ID. टिगुआन में सिल्वर एक्सेंट के साथ ऑल-ब्लैक थीम दी गई है। लेयर्ड डैशबोर्ड में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मेन अट्रैक्शन है, जो सिल्वर ट्रिम से घिरा हुआ है। इसमें HVAC कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन मिलते हैं और ऊंचे सेंटर कंसोल में सामान रखने के लिए जगह दी गई है। स्टीयरिंग व्हील टू-स्पोक यूनिट है जिसमें कई फिजिकल बटन हैं, और इसके पीछे एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है जिसमें पुराने फॉक्सवैगन मॉडल के डायल दिखाने वाली थीम शामिल हैं।

टिगुआन को चार ट्रिम लेवल Trend, Life, Style और R-Line में बेचा जाएगा। इसमें 15-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12-इंच की पैसेंजर स्क्रीन, ADAS सुइट, मेमोरी, मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, एम्बिएंट लाइटिंग और व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शनैलिटी जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

WLTP रेंज 600km तक
ID. टिगुआन में 58kWh और 77kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे। 58kWh वाला बैटरी पैक सिर्फ रियर-माउंटेड मोटर के साथ आता है जो 190hp की पावर देता है। वहीं, बड़ा 77kWh बैटरी पैक RWD पर 286hp की पावर और AWD लेआउट में 299hp की पावर देता है। कार बनाने वाली कंपनी का दावा है कि बैटरी पैक के आधार पर इसकी WLTP रेंज 600km तक है। वहीं, टोइंग कैपेसिटी 2 टन तक होगी। चार्जिंग स्पीड और चार्जिंग टाइम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़600Km रेंज, 12-इंच पैसेंजर स्क्रीन, ADAS की सेफ्टी; आ गई VW की इलेक्ट्रिक कार