Hindi Newsऑटो न्यूज़Volkswagen Golf Sold Only 2 Unit In November 2025
12.9-इंच की टचस्क्रीन, 7 स्पीकर, 5.9 सेकंड में 0-100Km की रफ्तार; फिर भी इस कार को सिर्फ 2 लोगों ने खरीदा

12.9-इंच की टचस्क्रीन, 7 स्पीकर, 5.9 सेकंड में 0-100Km की रफ्तार; फिर भी इस कार को सिर्फ 2 लोगों ने खरीदा

संक्षेप:

नई वोक्सवैगन गोल्फ GTI को मूनस्टोन ग्रे कलर दिया गया है। इस कार में कुल चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें ओरिक्स व्हाइट, किंग्स रेड मेटैलिक और ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI एक सिंगल फुल-लोडेड वर्जन में उपलब्ध है।

Dec 13, 2025 11:39 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वोक्सवैगन इंडिया ने गोल्फ GTI को पिछले महीने या नवंबर में सिर्फ 2 ग्राहक मिले। जून 2025 के बाद इसकी बिक्री में लगातार गिरावट आई है। हालांकि, इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि कंपनी भारत में इसकी सिर्फ 150 यूनिट ही बेचना चाहती है। जिसमें से 138 यूनिट तो सिर्फ जून में ही बिक गई थीं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 53 लाख रुपए से शुरू है। नई वोक्सवैगन गोल्फ GTI को मूनस्टोन ग्रे कलर दिया गया है। इस कार में कुल चार कलर ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें ओरिक्स व्हाइट, किंग्स रेड मेटैलिक और ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक शामिल हैं। वोक्सवैगन गोल्फ GTI एक सिंगल फुल-लोडेड वर्जन में उपलब्ध है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

वोक्सवैगन गोल्फ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

वोक्सवैगन गोल्फ GTI में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन (EA888 evo4) दिया है। ये इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे बिजली की गति से चलने वाले 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी/घंटा तक सीमित है। यह सिर्फ 5.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक FWD व्हीकल है। इसमें स्पोर्टी और पूरी तरह से इंडीपेंडेंड फ्रंट और रियर सस्पेंशन सेटअप है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MINI Cooper S

MINI Cooper S

₹ 44.9 - 55.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MINI Countryman E

MINI Countryman E

₹ 54.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 29.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:एक बार फिर 00 यूनिट पर सिमटी इस कार की बिक्री, नवंबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

इसके डिजाइन की बात करें तो कार के फ्रंट बंपर में एक बड़ा हनीकॉम्ब पैटर्न वाला एयर डैम दिया है, जिसके दोनों ओर X-साइज की फॉग लाइट्स हैं। गोल्फ GTI के सामने के दरवाजों पर रेड कलर का 'GTI' बैज है जिसमें हेडलैम्प्स और ब्रेक कैलिपर्स को जोड़ने वाली एक पट्टी है। कार 18-इंच के एलॉय व्हील्स पर चलता है। इसमें पीछे की तरफ स्मोक्ड LED टेल-लाइट्स, एक प्रमुख रूफ स्पॉइलर और ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स हैं।

ये भी पढ़ें:सेगमेंट में किसी को आगे नहीं बढ़ने दी रही ये SUV; सफारी, हैरियर तो दूर-दूर तक नह

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हीटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलेगा। इसके अलावा, कार में 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइट्स और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है। इसमें GTI बैज के साथ लेदर-रैप्ड स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।