VW ला रहा ये तीन नई कारें, लिस्ट में फेसलिफ्ट और नए मॉडल्स भी
अगगर आप जर्मन कारों को पसंद करते हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। VW आने वाले दिनों में अपनी वर्टस के फेसलिफ्ट के साथ लो स्पेक टेरॉन और गोल्फ जीटीआई सेकेंड बैच का लाने वाली है।

फॉक्सवैगन ने हाल में अपनी टाइगुन के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। टाइगुन के बाद कंपनी मार्केट में अपने कुछ और फेसलिफ्ट और नए मॉडल्स को लाने वाली है। ऐसे में अगर आप जर्मन कारों को पसंद करते हैं, तो कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में अपनी वर्टस के फेसलिफ्ट के साथ लो स्पेक टेरॉन और गोल्फ जीटीआई सेकेंड बैच का लाने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।






2026 Volkswagen Virtus Facelift
2026 वर्टस फेसलिफ्ट को इस महीने की शुरुआत में हेवी कैमॉफ्लाज के साथ देखा गया था। 2022 में इंडियन मार्केट में लॉन्च होने के बाद यह इस सेडान का पहला बड़ा अपडेट होगा। 2026 फॉक्सवैगन वर्टस फेसलिफ्ट में बड़े डिजाइन अपडेट, लेटेस्ट फीचर्स के साथ एक नया ट्रांसमिशन ऑप्शन शामिल होगा। स्पाई फोटोज में सेडान के नए वर्जन को नए डिजाइन वाले बंपर और नए अलॉय वील्स के साथ देखा गया था। केबिन हाल ही में लॉन्च हुई टाइगुन एसयूवी जैसा होगा, जिसमें 10.1 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह अभी भी 1.0 और 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन ही ऑफर करेगी। खास बात है कि अपडेट में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट की जगह एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Virtus
₹ 10.5 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tayron R-Line
₹ 46.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 10.99 - 19.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tiguan R-Line
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Golf GTI (सेकेंड बैच)
फॉक्सवैगन ने पिछले साल गोल्फ जीटीआई को लॉन्च किया था। शुरुआत में कंपनी भारत में 250 यूनिट्स लाई थी, जो लगभग तुरंत ही बिक गईं। इस महंगी हैचबैक को मिले शानदार शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए, फॉक्सवैगन अब सेकेंड बैच लाने का सोच रही है। गोल्फ जीटीआई का अगला बैच जल्द ही भारत में आने की उम्मीद है और पहले बैच की तरह यह भी CBU (कंट्रोल्ड यूनिट) होगा। इसमें कुछ ऐसे फीचर्स हो सकते हैं जो पहले बैच में उपलब्ध नहीं थे। यह पहले बैच से थोड़ी महंगी भी हो सकती है। इसमें 2.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 265 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। इसमें आपको 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स भी मिलेगा।
Lower-Spec Tayron
इस वक्त भारत में फॉक्सवैगन की फ्लैगशिप एसयूवी टेरॉन R-लाइन है। एसयूवी का करेंट वर्जन टॉप-स्पेक R-लाइन वेरिएंट है। अब कंपनी भारत में टायरोन का एक लोअर-स्पेक, नॉन-आर-लाइन वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। जहां मौजूदा R-लाइन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 47 लाख रुपये है, वहीं इसके कम स्पेसिफिकेशन वाले वेरिएंट की कीमत इससे कम होगी। इसमें R-लाइन वेरिएंट वाला ही इंजन होगा, लेकिन इसमें आपको कम पावर और टॉर्क मिलेगा। साथ ही इसमें R-लाइन वेरिएंट में मिलने वाले कुछ फीचर्स भी नहीं होंगे।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


