फॉक्सवैगन की तीन नई कारें, लिस्ट में एक दमदार सब-4 मीटर SUV भी, जल्द हो सकती हैं लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत में फॉक्सवैगन की नई कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें वर्टस फेसलिफ्ट और गोल्फ GTI के साथ एक नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल है। इन तीनों में सबसे पहले वर्टस मार्केट में लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।

Volkswagen three upcoming cars
फॉक्सवैगन की तीन अपकमिंग कारें

फॉक्सवैगन भारत में अपनी कारों की रेंज को और बड़ा करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले दिनों में 3 खास मॉडल इंडियन मार्केट में ला सकती है। इनमें Virtus Facelift, Golf GTI का सेकेंड बैच और नई सब-4 मीटर SUV शामिल है। इनमें से वर्टस फेसलिफ्ट को इस साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं फॉक्सवैगन की इन अपकमिंग कारों के बारे में।

वर्टस फेसलिफ्ट

वर्टस फेसलिफ्ट इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। 2022 में वेंटो की जगह लेने वाली वर्टस अब मिड-साइज सेडान सेगमेंट में फॉक्सवैगन की सबसे पॉप्युलर कारों में शामिल है। फेसलिफ्ट के जरिए कंपनी इसके डिजाइन और फीचर्स को अपडेट कर सेल को और बढ़ाने की कोशिश करेगी। नई वर्टस के टेस्ट म्यूल्स देश के अलग-अलग हिस्सों में देखे जा चुके हैं। कार के फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव होंगे और नए अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते हैं। इसमें नई हेडलाइट्स, अपडेटेड ग्रिल और नए LED DRLs मिलने की भी उम्मीद है। फ्रंट और रियर में इल्यूमिनेटेड फॉक्सवैगन लोगो और नए डिजाइन के बंपर भी दिए जा सकते हैं।

कार के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन कंटिन्यू रहेंगे। 1.0-लीटर इंजन 115PS की पावर और 178Nm का टॉर्क देता है। जबकि, 1.5-लीटर इंजन 150PS की पावर जनरेट करता है। छोटे इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन रहेगा। वहीं, 1.5-लीटर इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ आएगा।

गोल्फ GTI का सेकेंड बैच

फॉक्सवैगन ने पिछले साल पहली बार Golf GTI को भारत में लॉन्च किया था। कंपनी सिर्फ 250 यूनिट लेकर आई थी और ये कारें बेहद कम समय में बिक गई थीं। भारत में मिले तगड़े रिस्पॉन्स के बाद कंपनी अब गोल्फ GTI का सेकेंड बैच लाने के बारे में सोच रही है। सेकेंड बैच भी लिमिटेड यूनिट्स में ही आ सकता है। इसमें पिछली कार के मुकाबले कुछ अडिशनल फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिसके कारण इसकी एक्स-शोरूम कीमत भी बढ़ सकती है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ही ऑफर किए जाने की उम्मीद है, जो 265PS की पावर देता है और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स से पेयर्ड होगा। यह हॉट हैच 0-100kmph की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है।

नई फॉक्सवैगन सब-4 मीटर SUV

फॉक्सवैगन की आने वाली सबसे स्पेशल कारों में इसकी नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हो सकती है। यह Skoda Kylaq का फॉक्सवैगन वाला मॉडल होगा। इसका प्लेटफॉर्म भी कायलैक के साथ शेयर किया जाएगा। एसयूवी को MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। पावरट्रेन भी कायलैक से मिलता-जुलता होने की उम्मीद है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115PS की पावर और 178Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ मैन्युअल और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सब-4 मीटर एसयूवी से फॉक्सवैगन को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में दमदार वापसी की उम्मीद है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़फॉक्सवैगन की तीन नई कारें, लिस्ट में एक दमदार सब-4 मीटर SUV भी