6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे 500Km रेंज वाली ये 7-सीटर कार, 15 अप्रैल को होगी लॉन्च; बुकिंग हुई शुरू
वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट VF MPV 7 के साथ भारत में अपना पोर्टफोलियो बढा़ने वाली है। कंपनी ये 7-सीटर कार को 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।

वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट VF MPV 7 के साथ भारत में अपना पोर्टफोलियो बढा़ने वाली है। कंपनी ये 7-सीटर कार को 15 अप्रैल को लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे रिजर्व कर सकते हैं। इस मॉडल का एक कमर्शियल वर्जन भी आएगा, जिसका नाम लिमो ग्रीन (Limo Green) होगा। अब इस बात की डिटेल सामने आई है कि VF MPV 7 को 6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।






डिटेल के मुताबिक, VF MPV 7 के कलर ऑप्शन में इन्फिनिटी ब्लैंक (Infinity Blanc), जेट ब्लैक (Jet Black), जेनित ग्रे (Zenith Grey), सोलर रूबी (Solar Ruby), मूनलिट ओशन (Moonlit Ocean) और इंट्रोस्पेक्टिव ब्राउन (Introspective Brown) शामिल हैं। 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के अलावा इसके इंटीरियर में 2 कलर ऑप्शन ही मिलेंगे। इसमें ब्लैक (Black) और ब्राउन (Brown) हैं। कंपनी ने अभी तक इसके वैरिएंट के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह पक्का कर दिया है कि इसमें सिर्फ 7-सीट वाले लेआउट में ही आएगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
विनफास्ट MPV 7 का डायमेंशन
विनफास्ट MPV 7, VF 6 और VF 7 की कैटेगरी में शामिल होगी, जो पिछले साल बिक्री के लिए उपलब्ध हुए थे। नई MPV 7 की लंबाई 4,740 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,840 mm है। इसकी चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm है। यह तीसरी इलेक्ट्रिक कार है जो तीन-रो वाली पेशकश के रूप में 'पीपल मूवर' सेगमेंट में एंट्री कर रही है। लंबाई के मामले में MPV 7 सबसे लंबे मॉडलों में से एक होगी, जो किआ कैरेंस क्लाविस EV, महिंद्रा XEV 9S के साथ टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से भी लंबी होगी।
विनफास्ट MPV 7 की रेंज 500Km
विनफास्ट MPV 7 में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 201 bhp की पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क देती है। यह 10 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यह मॉडल 60 kWh के बैटरी पैक से लैस है और एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 500Km से ज्यादा होने की उम्मीद है। MPV 7 फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। जिससे इसे कम समय में लंबी दूरी के लिए चार्ज किया जा सकेगा।
MPV 7 का इंटीरियर और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, MPV 7 में LED हेडलैंप, कनेक्टेड टेललाइट्स और 19-इंच के एलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसके केबिन को पूरी तरह से ब्लैक लुक दिया गया है। इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी वाला 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कॉलम-माउंटेड गियर सेलेक्टर के साथ मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। आपको इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ आगे और पीछे की सीटों पर Type A और Type C USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलेंगे। अन्य फीचर्स में सिंगल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, आगे-पीछे मूव और रिक्लाइन वाली सीट, दूसरी और तीसरी रो के लिए AC वेंट्स, तीसरी रो के लिए कपहोल्डर्स, क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
विनफास्ट की डीलरशिप और नेटवर्क
विनफास्ट, MPV 7 के साथ लिमो ग्रीन वैरिएंट भी लाएगी, जिसे फ्लीट मार्केट के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसे MPV 7 की बिक्री शुरू होने के ठीक बाद लॉन्च किया जाएगा। विनफास्ट के पास देश के अंदर 50 से ज्यादा डीलरशिप हैं। साथ ही, 130 वर्कशॉप (डायरेक्ट + इनडायरेक्ट) भी हैं। कंपनी की योजना साल के आखिर तक अपनी डीलरशिप की संख्या बढ़ाकर 75 करने की है, जिससे उसका सर्विस नेटवर्क भी और ज्यादा फैल जाएगा।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


