VinFast VF MPV 7 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 517km तक की रेंज, 21 हजार रुपये में करें बुक
VinFast VF MPV 7 भारत में लॉन्च हो गई है। मोटर 204 PS की मैक्सिमम पावर ऑफर करता है। यह 9 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी क्लेम्ड रेंज 517 किलोमीटर तक है।

VinFast ने इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को बड़ा करते हुए नई MPV को लॉन्च किया है। इसका नाम - VinFast VF MPV 7 है। इसकी क्लेम्ड रेंज सिंगल चार्ज पर 517 किलोमीटर तक है। खास बात है कि यह मात्र 30 मिनट में 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 24,49,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है। विनफास्ट की इस नई एमपीवी में लगा मोटर 204 PS की मैक्सिमम पावर ऑफर करता है। यह 9 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। आइए डीटेल में जानते हैं इस नई इलेक्ट्रिक एमपीवी के बारे में। इलेक्ट्रिक VF MPV 7 की बुकिंग शुरू हो गई है। इसे आप 21 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं।






जबर्दस्त डिजाइन और इंप्रेसिव डाइमेंशन
VF MPV 7 की लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है। इन सबके साथ, इसमें 1,240 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसका डिजाइन ब्रैंड की डिजाइन लैंग्वेज जैसा ही है। फ्रंट फेसिया में एलईडी DRLs हैं, जो सेंटर में ब्रैंड 'V' लोगो के साथ ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें आपको वर्टिकल हेडलाइट्स और ग्रिल का नया डिजाइन भी देखने को मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 24.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
साइड से देखने पर, इस इलेक्ट्रिक कार का लुक आपको एक बड़ी एमपीवी जैसा लगेगा। इसमें आपको पुल स्टाइल डोर हैंडल देखने को मिलेंगे। कंपनी इसमें 19 इंच के अलॉय वील्स ऑफर कर रही है, जिनका डिजाइन जबर्दस्त है। वीइकल के रियर में भी टेललाइट्स और लाइट्स का स्लिम डिजाइन है, जो एमपीवी की चौड़ाई को कवर करते हुए सेंटर में आकर 'V' शेप बनाते हैं।
गजब की पावर, 9 सेकेंड से कम में 0 से 100 kmph की स्पीड
इस एमपीवी में 60.13 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 517 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है। फास्ट चार्जिंग की मदद से इस इलेक्ट्रिक एमपीवी की बैटरी को मात्र 30 मिनट में 10 पर्सेंट से 70 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 204 PS की मैक्सिमम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। विनफास्ट की यह लेटेस्ट एमपीवी 9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 140 kmph तक की है।
इसमें आपको अडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक पावर सिस्टम के साथ थ्री-लिंक सस्पेंशन सेटअप मिलेगा। ब्रेकिंग सिस्टम में i-Booster इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग और ऑल-वील डिस्क ब्रेक शामिल हैं, जो ABS, EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ मिलकर काम करते हैं।
शानदार है इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 10.1 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए इसके चारों डोर में स्पीकर लगे हैं। कंपनी इसमें PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ Automatic HVAC ऑफर कर रही है। साथ ही इसमें आपको ViVi वर्चुअल असिस्टेंट भी मिलेगा। VinFast VF MPV 7 की बूट स्पेस सीटों को फोल्ड करने पर 126 लीटर से लेकर 1,240 लीटर तक हो जाता है।
सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), रोलओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड असिस्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल हैं। VinFast इस एमपीवी को एक कॉम्प्रिहेंसिव ओनरशिप पैकेज के साथ ऑफर कर रहा है। इसमें 3 साल की फ्री मेनटेनेंस, 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की वीइकल वारंटी, 5 साल की सस्पेंशन वारंटी, 7 साल की पेंट वारंटी और 7 साल का रोडसाइड असिस्टंस शामिल है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


