Hindi Newsऑटो न्यूज़Vinfast VF 6 and VF 7 Prices Hiked as Introductory Offers End, check all details
इंट्रोडक्टरी ऑफर खत्म! अब सस्ते में नहीं मिलेंगी ये 2 इलेक्ट्रिक SUVs, अचानक ₹1.30 लाख तक बढ़ी कीमत

इंट्रोडक्टरी ऑफर खत्म! अब सस्ते में नहीं मिलेंगी ये 2 इलेक्ट्रिक SUVs, अचानक ₹1.30 लाख तक बढ़ी कीमत

संक्षेप:

विनफास्ट (Vinfast) ने अपनी दमदार इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7 से इंट्रोडक्टरी ऑफर खत्म कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतों में 1.30 लाख तक की बढ़ोतरी की है।

Jan 09, 2026 10:48 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी विनफास्ट (Vinfast) ने भारत में अपनी दोनों इलेक्ट्रिक SUVs VF 6 और VF 7 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने यह कदम इंट्रोडक्टरी प्राइस ऑफर खत्म होने के बाद उठाया है। नई कीमतों के मुताबिक, दोनों मॉडल अब पहले से 80,000 से लेकर 1.30 लाख तक महंगे हो गए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

विनफास्ट VF 6: अब कितनी महंगी हुई?

विनफास्ट की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV VF 6 को अब खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। इसमें 59.6kWh बैटरी पैक मिलता है और यह 3 वैरिएंट्स अर्थ (Earth), वाइंड (Wind) और वाइंड इंफिंटी (Wind Infinity) में आती है।

प्राइस हाइक की बात करें तो अर्थ (Earth) वैरिएंट की कीमत में 80,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसके वाइंड (Wind) और वाइंड इंफिन्टी (Wind Infinity) की कीमत में 90,000 की बढ़ोतरी हुई है। इसकी नई शुरुआती कीमत 17.29 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है।

VF 6 के खास फीचर्स

VF 6 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें कनेक्टेड LED DRLs और टेल लैंप, 18-इंच अलॉय व्हील्स, 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और Level-2 ADAS सेफ्टी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विनफास्ट VF 7: सबसे ज्यादा बढ़ी कीमत

विनफास्ट VF 7 से ऊपर पोजिशन की गई विनफास्ट VF 7 पर सबसे ज्यादा कीमत बढ़ाई गई है। खासतौर पर इसके टॉप वैरिएंट की कीमत में बड़ा उछाल देखा गया है। इसके अर्थ (Earth) वैरिएंट की कीमत में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी, विंड वैरिएंट 9 (Wind वैरिएंट) की कीमत में 1.2 लाख की बढ़ोतरी है। वहीं, स्काई इंफिन्टी (Sky Infinity) वैरिएंट की कीमत में 1.30 लाख की बढ़ोतरी (सबसे ज्यादा) की है।

इसकी नई शुरुआती कीमत 21.89 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है। VF 7 के बैटरी और पावर ऑप्शन की बात करें तो इसमें 59.6kWh का बैटरी पैक और 70.8kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है।

विनफास्ट VF 7 के प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल ग्लास रूफ, 12.9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, एयर प्यूरिफायर, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलता है।

ये भी पढ़ें:नए साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, एक झटके में ₹2 लाख सस्ती कर दी ये कार

भारत में विनफास्ट की आगे की रणनीति

हालांकि, शानदार फीचर्स और मजबूत स्पेसिफिकेशन के बावजूद भारत में विनफास्ट (Vinfast) की शुरुआती बिक्री उम्मीद से कम रही है, लेकिन कंपनी हार मानने के मूड में नहीं है। आने वाले महीनों में विनफास्ट (Vinfast) अपनी लाइन-अप को और मजबूत करने वाली है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।