कार मार्केट में इस कंपनी ने मचाई खलबली, पीछे छूटीं Kia और हुंडई, जनवरी में तगड़ी सेल

Feb 09, 2026 12:40 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

विनफास्ट ने मंथली इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल सेल्स में किआ और हुंडई को पीछे छोड़ दिया है। ईवी मेकर ने भारत में जनवरी के महीने में 432 यूनिट सेल की। जबकि, इसी महीने में हुंडई की सेल 326 यूनिट और किआ की 306 यूनिट रही।

कार मार्केट में इस कंपनी ने मचाई खलबली, पीछे छूटीं Kia और हुंडई, जनवरी में तगड़ी सेल

इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट में VinFast Auto ने तहलका मचा दिया है। कंपनी ने मंथली इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल सेल्स में किआ और हुंडई को पीछे छोड़ दिया है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार वियतनाम के ईवी मेकर ने भारत में जनवरी के महीने में 432 यूनिट की सेल की। जबकि, इसी महीने में हुंडई की सेल 326 यूनिट और किआ की 306 यूनिट रही। यह उपलब्धि शानदार है क्योंकि विनफास्ट को बाजार में आए चार महीने से भी कम समय हुआ है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अक्टूबर 2025 में लॉन्च हुए थए दो प्रोडक्ट

ब्रैंड ने अपने पहले दो प्रोडक्ट- VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी को अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया था और इनकी डिलिवरी भी उसी महीने शुरू कर दी थी। दिसंबर 2025 के अंत तक ब्रैंड ने मंथली इलेक्ट्रिक वीइकल सेल के मामले में अपने दोनों साउथ कोरियन कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया था। जनवरी 2026 की परफॉर्मेंस से पता चलता है कि यह शानदार सेल स्पीड अभी जारी है।

vinfast

कम कीमत में बेस्ट फीचर देने का टारगेट

विनफास्ट सिर्फ दो मॉडलों के साथ ऐसी जबर्दस्त सेल कर रहा है। कंपनी की VF6 एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV के है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 59.6kWh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 468 किलोमीटर तक है। VF7 की शुरुआती कीमत 21.89 लाख रुपये है और यह भी 59.6kWh की बैटरी और 70.8kWh की बड़ी बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि इसकी रेंज 532 किलोमीटर तक है। कंपनी का मेन टारगेट शानदार रेंज और फीचर्स का बेहतरीन तालमेल ऑफर करता है और वह भी लग्जरी ब्रैंड्स से काफी कम कीमत में। कंपनी ने अपने शुरुआती कुछ महीनों के भीतर ही 75 शोरूम खोल दिए हैं, जिससे टेस्ट ड्राइव, प्रोडक्ट डेमो और कस्टमर एजुकेशन के लिए अधिक टचपॉइंट्स रेडी हो गए हैं।

मार्केट शेयर के हिसाब से विनफास्ट अभी भी छोटा

मार्केट शेयर के हिसाब से विनफास्ट अभी भी छोटा है। इसकी 432 यूनिट्स जनवरी में बिके 18,042 इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल में से लगभग 2.4 पर्सेंट हैं। लीडिंग कंपनियां टाटा 7852 यूनिट्स और एमजी 4606 यूनिट्स के साथ अभी भी काफी आगे हैं। लेकिन विनफास्ट ने इशारा कर दिया है कि दो मॉडलों वाला एक नया ब्रैंड मंथली इलेक्ट्रिक वीइकल सेल में बड़े नामों को पीछे छोड़ चुका है और इससे 2026 में प्राइसिंग, लोकलाइजेश और प्रोडक्ट अपडेट पर कॉम्पिटिटिव प्रेशर और बढ़ेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।