VinFast का 'मास्टरप्लान' तैयार! VF X और VF Y नाम से ला रही 2 सस्ती इलेक्ट्रिक कारें; जानिए डिटेल्स
वियतनामी कार निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) भारतीय मार्केट को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी अब खास तौर पर भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार कर रही है।

वियतनामी कार निर्माता कंपनी विनफास्ट (VinFast) भारतीय ऑटो मार्केट को लेकर अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही है। कंपनी अब अपने ग्लोबल मॉडलों को भारतीय मार्केट के हिसाब से ढालने की बजाय, खास तौर पर भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार कर रही है। इन दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अभी कंपनी के अंदर VF X और VF Y कोडनेम दिया गया है। हालांकि, ये कारें अभी शुरुआती विकास के चरण में हैं। आइए जानते हैं इस नए मास्टरप्लान के बारे में विस्तार से।
लोकल असेंबलिंग पर जोर
दरअसल, विनफास्ट ने अपने तीन मौजूदा ग्लोबल मॉडलों VF 3, VF 6 और VF 7 के भारत में निर्माण की योजना को फिलहाल टाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी को इनकी प्रोडक्शन कॉस्ट यानी उत्पादन लागत इतनी कम रखने में दिक्कत आ रही थी। इससे भारत में इन्हें किफायती कीमत पर बेचा जा सके। हालांकि, कंपनी VF 6 और VF 7 को पूरी तरह से भारत में नहीं बनाएगी, बल्कि इनके पार्ट्स बाहर से मंगाकर यहीं असेंबल करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
VinFast VF e34
₹ 25 - 30 लाख
VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख
VinFast VF9
₹ 65 - 67 लाख
VinFast VF8
₹ 36.5 लाख से शुरू
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख
सबसे ज्यादा चर्चा VF X की
इन दो नए मॉडलों में सबसे ज्यादा चर्चा VF X की हो रही है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi के अनुसार, विनफास्ट इसे एक ऐसी कॉम्पैक्ट ईवी बनाना चाहती है, जो साइज में VF 6 से थोड़ी छोटी हो लेकिन मिनी कार VF 3 से थोड़ी बड़ी हो। मकसद एक ऐसी बड़ी और जगहदार छोटी इलेक्ट्रिक कार पेश करना है, जो भारतीय परिवारों की जरूरतों में फिट बैठे और जेब पर भारी न पड़े। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसकी कीमत 12,000 डॉलर यानी करीब 10 लाख रुपये से कम रखने का टारगेट लेकर चल रही है।
विनफास्ट के लिए बड़ा मौका
अगर विनफास्ट VF X को 10 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च करने में कामयाब रहती है, तो इसका मुकाबला सीधे भारतीय मार्केट में मौजूद दिग्गज कारों से होगा। फिलहाल इस बजट ईवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा है, जबकि महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हुंडई भी अपने ईवी पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ा रही हैं। ऐसे में 10 लाख रुपये के ब्रैकेट में एंट्री करना विनफास्ट के लिए एक बहुत बड़ा मौका साबित हो सकता है।
सप्लायर्स से बातचीत शुरू
दूसरी कार VF Y को लेकर अभी ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। विनफास्ट ने इन दोनों मॉडलों के लिए भारतीय स्पेयर-पार्ट्स सप्लाई करने वालों से शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है। लागत को कंट्रोल में रखने के लिए कंपनी ने अब तक 300 से ज्यादा भारतीय सप्लायर्स से संपर्क किया है। बता दें कि विनफास्ट ने भारत में 2 बिलियन डॉलर के निवेश का वादा किया है। तमिलनाडु के थूथुकुडी में इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी बनकर तैयार हो रहा है।


