
Paytm ओनर ने 9 साल पहले बुक की थी कार, लेकिन अब मिली डिलीवरी; कंपनी ने कार का नाम भी बदल दिया
पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने अपने गैराज में एक नई कार की एंट्री हुई है। इस कार का नाम टेस्ला मॉडल Y है। दरअसल, उन्होंने 9 साल पहले भारत में टेस्ला मॉडल 3 बुक की थी, जिसे कंपनी द्वारा लॉन्च टालने के चलते बाद में रद्द करना पड़ा था।
पेटीएम के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने अपने गैराज में एक नई कार की एंट्री हुई है। इस कार का नाम टेस्ला मॉडल Y है। दरअसल, उन्होंने 9 साल पहले भारत में टेस्ला मॉडल 3 बुक की थी, जिसे कंपनी द्वारा लॉन्च टालने के चलते बाद में रद्द करना पड़ा था। अब सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में वे अपनी नई टेस्ला मॉडल Y की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस डिलीवरी की फोटोज टेस्ला इंडिया के साथ विजय शेखर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। बता दें कि टेस्ला की भारतीय बाजार में मिलने वाली ये पहली कार भी है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo EX40
₹ 56.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
यूरो NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली
टेस्ला मॉडल Y को यूरो NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। खास बात ये है कि ये टेस्ट सबसे नए सेफ्टी असेसमेंट के साथ किया गया था। यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि टेस्ला ने हाल ही में इंडियन प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री की है, जहां सेफ्टी क्रेडेंशियल्स दूसरे फैक्टर्स के साथ एक अहम पॉइंट हैं। हालांकि, यूरो NCAP ने लेफ्ट-हैंड-ड्राइव, डुअल-मोटर AWD कॉन्फिगरेशन को टेस्ट किया। एजेंसी ने साफ किया कि यह रिजल्ट राइट-हैंड-ड्राइव मॉडल Y लॉन्ग रेंज RWD पर भी लागू होता है। परफॉर्मेंस AWD मॉडल भी इसी रेटिंग ब्रैकेट में आता है।
टेस्ला ने मॉडल Y में कई तरह के सेफ्टी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दिए हैं। इस असेसमेंट में 10 एयरबैग, ISOFIX माउंट, प्रीटेंशनर के साथ सीट-बेल्ट रिमाइंडर, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और एक ड्राइवर-अटेंटिवनेस मॉनिटर होने पर जaर दिया गया। कार का स्ट्रक्चर भी एक अहम रोल निभाता है, यूरो NCAP ने बड़े इम्पैक्ट टेस्ट के दौरान स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी बनाए रखने की इसकी काबिलियत पर कमेंट किया है। भारत में टेस्ला मॉडल Y के स्टैंडर्ड RWD वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 59.9 लाख रुपए और लॉन्ग रेंज वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत कीमत 67.9 लाख रुपए है।
टेस्ला मॉडल Y के फीचर्स
टेस्ला मॉडल Y RWD की रेंज 500 किमी और लॉन्ग रेंज सिंगल चार्ज पर 622 किमी दौड़ती है। इस कार में 15.4 इंच का टचस्क्रीन मिसती है, जिससे गाड़ी का हर फंक्शन कंट्रोल होता है। इसमें पीछे बैठने वाले पैसेंजर के लिए 7.2 इंच रियर स्क्रीन मिलती है, जो वीडियो देख सकते हैं या तापमान सेट कर सकते हैं। मॉडल Y में 5 लोगों के बैठने की जगह के साथ 2,130 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पूरा फोल्ड करने पर इसमें कैंपिंग गियर, सूटकेस, यहां तक कि छोटा फर्नीचर भी फिट हो सकता है। मॉडल Y टेस्ला की सेफेस्ट कारों में से एक है। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, फॉरवर्ड कॉलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स हैं। इसमें एक्टिव एमरजेंसी ब्रेकिंग और स्ट्रॉन्ग बॉडी स्ट्रक्चर है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




