120Kg के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर कार समेत 14000Kg की क्रेन खींच डाली , यह आईक्यूब, चेतक या रिज्टा नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में हीरो विडा VX2 से तीन अलग लेवल में दूसरे व्हीकल को खींचकर दिखाया गया। जिसमें टिर्री यानी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कमर्शियल व्हीकल, उसके बाद बड़ी कार और आखिर में 14,000 किलोग्राम वजन वाली क्रेन को खींचने का टेस्ट किया गया। 

Vida VX2 Plus Pulled 14000 Kg Crane Hydra Instagram Video
इस ई-स्कूटर ने खींच डाली 14000Kg की क्रेन

देश के इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कई शानदार मॉडल आ चुके हैं। इसमें टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो, एथर एनर्जी, हीरो विडा, ओला इलेक्ट्रिक जैसी कई प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। इन सभी के पोर्टफोलियो में कई दमदार मॉडल भी शामिल हैं। हालांकि, इनमें एक मॉडल ऐसा भी है जिसने अपने पावर से 14,000 किलोग्राम की क्रेन को भी खींच डाला। इस मॉडल का नाम हीरो विडा VX2 है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम आपको ये जानकारी सिर्फ इस वीडियो के आधार पर बता रहे हैं। इस वीडियो की सच्चाई की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में हीरो विडा VX2 से तीन अलग लेवल में दूसरे व्हीकल को खींचकर दिखाया गया। जिसमें टिर्री यानी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर कमर्शियल व्हीकल, उसके बाद बड़ी कार और आखिर में 14,000 किलोग्राम वजन वाली क्रेन को खींचने का टेस्ट किया गया। चलिए इन सभी पुलिंग टेस्ट के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

लेवल-1
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को खींचने का टेस्ट
सबसे पहले हीरो विडा VX2 से टिर्री यानी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को खींचने का काम किया है। बता दें कि विडा VX2 का वजन 120 किलोग्राम है। जैसे ही विडा VX2 और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को आपस में रस्सी से बांधकर खींचा गया तो स्कूटर ने एक झटके में ही उसे खींच डाला।

लेवल-2
एक बड़ी कार को खींचने का टेस्ट
टिर्री को खींचने के बाद बारी आई लेवल-2 की। इस लेवल में हीरो विडा VX2 से एक बड़ी कार को खींचने का काम किया गया। इसके लिए दोनों के आपस में बांधा गया और फिर पुलिंग का काम शुरू हुआ। हालांकि, इस काम में भी ज्यादा वक्त नहीं लगा। स्कूटर ने पतक झपकते ही कार को खींच डाला।

लेवल-3
14000Kg की क्रेन खींचने का टेस्ट
टिर्री और कार को आसानी से खींचने के बाद अब बारी आई सबसे मुश्किल टेस्ट की। दरअसल, अब हीरो विडा VX2 को 14,000 किलोग्राम की क्रेन खींचने का करना था। क्रेन के सामने तो स्कूटर किसी छोटे बच्चे की तरह लग रहा था। इस टेस्ट के पहले सभी को ऐसा लग रहा था कि शायद स्कूटर, क्रेन को नहीं खींच पाएगा, लेकिन इस काम को भी स्कूटर ने आसानी से कर दिया। इससे ये बात पता चलती है कि विडा VX2 काफी दमदार है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़120Kg के इस ई-स्कूटर ने खींच डाली 14000Kg की क्रेन, यह आईक्यूब या चेतक नहीं