
दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट बैटरी वाली बाइक, 10 मिनट की चार्जिंग में 300Km रेंज; फुल चार्ज पर 600Km दौड़ेगी
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी वर्ज मोटरसाइकिल्स (Verge Motorcycles) दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी फिटेड प्रोडक्शन मोटरसाइकिल्स तैयारी कर रही है। यह टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक अहम पल है। बैटरी डेवलपमेंट में एक लंबे समय से इंतजार किए जा रहे बदलाव का संकेत है।
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी वर्ज मोटरसाइकिल्स (Verge Motorcycles) दुनिया की पहली सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी फिटेड प्रोडक्शन मोटरसाइकिल्स तैयारी कर रही है। यह टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक अहम पल है। बैटरी डेवलपमेंट में एक लंबे समय से इंतजार किए जा रहे बदलाव का संकेत है। फिनलैंड की इस कंपनी ने टेक्नोलॉजी फर्म डोनट लैब के साथ मिलकर नया बैटरी सिस्टम डेवलप किया है। वर्ज का दावा है कि सॉलिड-स्टेट बैटरी से चार्जिंग बहुत तेजी से होती है। ये पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में राइडिंग रेंज लगभग दोगुनी हो जाती है। कस्टमर डिलीवरी अगले कुछ महीनों में शुरू होने वाली है।






सॉलिड-स्टेट बैटरी, जो लिक्विड या जेल इलेक्ट्रोलाइट्स की जगह सॉलिड मटीरियल का इस्तेमाल करती हैं, ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सुरक्षा, एफिशिएंसी और ड्यूरेबिलिटी में संभावित फायदों के लिए काफी चर्चा में रही हैं। जबकि कई ग्लोबल कार निर्माता अभी भी प्रोटोटाइप में इस टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग कर रहे हैं। वर्ज का कहना है कि उसने इसे प्रोडक्शन के लिए तैयार मोटरसाइकिल में इंटीग्रेट करके एक कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी ने कहा है कि अपग्रेडेड बैटरी टेक्नोलॉजी से मोटरसाइकिल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda SP 125
₹ 86,378 - 94,069

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
वर्ज मोटरसाइकिल्स के CEO टुओमो लेहतिमाकी ने कहा, "प्रोडक्शन में मोटरसाइकिल्स में सॉलिड स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल एक ऐतिहासिक सफलता है, जो पूरी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में क्रांति ला देगी। डोनट लैब के साथ डेवलपमेंट, टेस्टिंग और वैलिडेशन का काम इस स्टेज पर पहुंच गया है कि इस टेक्नोलॉजी को वर्ज TS प्रो के लेटेस्ट वर्जन में इस्तेमाल किया जा सकता है।"
चार्जिंग परफॉर्मेंस को नई बैटरी का एक बड़ा फायदा बताया जा रहा है। वर्ज का कहना है कि सॉलिड-स्टेट पैक लगभग 10 मिनट में 186 मील (300Km) तक की रेंज दे सकता है। कंपनी का यह भी दावा है कि बैटरी को मोटरसाइकिल की पूरी लाइफटाइम तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है, पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी की तरह नहीं जो बार-बार चार्ज होने के बाद खराब हो जाती हैं। खरीदारों के पास एक्सटेंडेड-रेंज बैटरी पैक का ऑप्शन होगा, जिससे एक बार चार्ज करने पर क्लेम की गई रेंज 217 मील (350Km) से बढ़कर 370 मील (600Km) तक हो जाएगी।
सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस
परफॉर्मेंस के अलावा वर्ज ने इस टेक्नोलॉजी के मुख्य फायदों के तौर पर सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी पर जोर दिया। सॉलिड-स्टेट बैटरी को लिक्विड-बेस्ड लिथियम-आयन पैक की तुलना में ज्यादा स्टेबल माना जाता है और इनमें आग लगने का खतरा कम होता है। साथ ही, ये तापमान की एक बड़ी रेंज में भरोसेमंद तरीके से काम करती हैं। कंपनी ने कहा कि बैटरी में ऐसे मटीरियल का इस्तेमाल किया जाता है जो दुनिया भर में आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे सप्लाई में रुकावट का खतरा कम होता है।
पिछले मॉडल से 50% हल्की
डोनट लैब के CTO विले पिप्पो ने कहा, "डोनट लैब की नेक्स्ट-जेनरेशन सॉलिड-स्टेट बैटरी टेक्नोलॉजी सालों की डेवलपमेंट वर्क का नतीजा है। अब हम इस टेक्नोलॉजी को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मार्केट में लाने के लिए तैयार हैं। वर्ज की मोटरसाइकिल एक जरूरी पहला कदम है।" वर्ज की अपडेटेड इलेक्ट्रिक बाइक TS Pro नवंबर में मिलान में EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश की गई थी। इसमें वर्ज की नई Donut 2.0 इन-व्हील मोटर भी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह अपने पिछले मॉडल से 50% हल्की है, जबकि पावर और टॉर्क आउटपुट वही है। यह मोटरसाइकिल 3.5 सेकंड में 0 से 62 mph (या 99.7 km/h) की स्पीड पकड़ लेती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




