8Kg कम वजन के साथ नई येज्दी स्क्रैंबलर लॉन्च, डिजायन में ये बदलाव हो गए; जानिए कीमत

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

वजन में यह कमी शायद पिछले मॉडल के दो एग्जॉस्ट के बजाय एक एग्जॉस्ट लगाने से हुई है। हालांकि, अपडेटेड स्क्रैंबलर का आकार-प्रकार काफी हद तक पहले जैसा ही है। फिर भी इसमें नए टैंक ग्राफिक्स, '69' नंबर वाला साइड पैनल और एक बदली हुई सीट मिलती है। जिसकी वजह से शायद सीट की ऊंचाई 13mm बढ़कर 813mm हो गई है।

8Kg कम वजन के साथ नई येज्दी स्क्रैंबलर लॉन्च, डिजायन में ये बदलाव हो गए; जानिए कीमत

क्लासिक लेजेंड्स (Classic Legends) ने BSA स्क्रैंबलर 650 के साथ अपडेटेड येज्दी स्क्रैंबलर (Yezdi Scrambler) को लॉन्च किया है। इससे इस मोटरसाइकिल को एक नया रूप मिल गया है। क्लासिक लेजेंड्स ने अपडेटेड स्क्रैंबलर में जो सबसे खास सुधार किया है, वो इसका वजन 8 किलोग्राम तक कम करना है। कंपनी ने इसका ड्राई वजन पिछले मॉडल के 182 किलोग्राम से घटाकर 174 किलोग्राम कर दिया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

वजन में यह कमी शायद पिछले मॉडल के दो एग्जॉस्ट के बजाय एक एग्जॉस्ट लगाने से हुई है। हालांकि, अपडेटेड स्क्रैंबलर का आकार-प्रकार काफी हद तक पहले जैसा ही है। फिर भी इसमें नए टैंक ग्राफिक्स, '69' नंबर वाला साइड पैनल और एक बदली हुई सीट मिलती है। जिसकी वजह से शायद सीट की ऊंचाई 13mm बढ़कर 813mm हो गई है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yezdi Motorcycles Scrambler 350

Yezdi Motorcycles Scrambler 350

₹ 2 - 2.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yezdi Motorcycles Scrambler

Yezdi Motorcycles Scrambler

₹ 1.95 - 1.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Scram 440

Royal Enfield Scram 440

₹ 2.23 - 2.31 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.83 - 2.18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 87,878 - 95,465

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अपडेटेड स्क्रैंबलर में एक बदला हुआ 334cc का इंजन लगा है। हालांकि, इंजन की डिस्प्लेसमेंट कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पावर 0.9hp और टॉर्क 1.8Nm बढ़ गया है। अब यह इंजन 30hp की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें तीन राइडिंग मोड रोड, ऑफ-रोड और रेनदिए गए हैं, जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल को अपने हिसाब से एडजस्ट करते हैं। पहले की तरह ही, इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ दो शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। यह मोटरसाइकिल आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के वायर-स्पोक पहियों पर चलती है। अपडेटेड येज्दी स्क्रैंबलर की एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपए तय की गई है, जो पिछले मॉडल से लगभग 5,000 रुपए ज्यादा है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।