लॉन्च से पहले दिखी अपडेटेड Mahindra Thar Roxx, सामने आए फोटो, खास हो सकता है SUV का सस्पेंशन

लाइव हिन्दुस्तान
share

महिंद्रा थार रॉक्स का अपडेटेड वर्जन लॉन्च से पहले देखा गया है। इसके स्पाई शॉट्स सामने आए हैं। नए स्पाई फोटोज में इसके अंडरबॉडी और सस्पेंशन को भी देखा जा सकता है। 

Thar Roxx spotted ahead of launch
लॉन्च से पहले दिखी अपडेटेड थार रॉक्स

Mahindra Thar Roxx के अपडेट होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अपडेटेड थार रॉक्स को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके स्पाई शॉट्स को रशलेन ने शेयर किया है। इस बार एसयूवी की बॉडी काफी हद तक अनकवर्ड दिखी है। कैमोफ्लाज खासतौर से अलॉय व्हील्स के आसपास था। नए स्पाई फोटोज में इसके अंडरबॉडी और सस्पेंशन की भी साफ झलक मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी थार रॉक्स में नए अलॉय व्हील्स के साथ DaVinci सस्पेंशन भी ऑफर कर सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।

थार OG जैसे होंगे नए अलॉय व्हील्स

नई स्पाई इमेजेस में थार रॉक्स के अलॉय व्हील्स का डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग दिखाई दे रहा है। इनका डिजाइन महिंद्रा थार OG के अलॉय व्हील्स जैसा है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी आने वाले अपडेट में रॉक्स को भी यह डिजाइन दे सकती है। इसके अलावा एसयूवी के एक्सटीरियर में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया है। इसमें पहले की तरह राउंड हेडलाइट्स, शानदार ग्रिल, चौड़े व्हील आर्च, साइड स्टेप्स और 5-डोर वाला डिजाइन मिलता है।

फोटो: रशलेन

DaVinci सस्पेंशन टेक्नोलॉजी

इस अपडेट का सबसे अहम हिस्सा एसयूवी का सस्पेंशन सिस्टम है। नए फोटोज में अंडरबॉडी और व्हील वेल के आसपास का हिस्सा ज्यादा साफ दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कि थार OG में हाल ही में लाया गया DaVinci सस्पेंशन जल्द ही रॉक्स में भी दिया जा सकता है। फिलहाल थार रॉक्स में Frequency-Dependent Damping सस्पेंशन मिलता है। नया DaVinci सिस्टम इसके मुकाबले सस्पेंशन की इंटरनल वॉल्विंग में बदलाव के साथ आ सकता है। इसका मकसद खराब सड़कों पर झटकों को बेहतर तरीके से संभालना और गाड़ी की बॉडी को ज्यादा स्टेबल रखना है।

फोटो: रशलेन

इंजन और गियरबॉक्स में बदलाव की उम्मीद नहीं

फिलहाल महिंद्रा थार रॉक्स की एक्स-शोरूम कीमत 12.52 लाख से 23.53 लाख रुपये के बीच है। इसकी रेंज में MX1, MX3, MX5, AX3L, AX5L और AX7L वेरिएंट के साथ Star Edition शामिल है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। पेट्रोल इंजन मैन्युअल के साथ 160bhp और 330Nm ऑफर करता है। वहीं, ऑटोमैटिक के साथ 174bhp और 380Nm का टॉर्क ऑफर किया जाता है। डीजल इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 150bhp और 330Nm, जबकि ऑटोमैटिक वर्जन में 172bhp और 400Nm तक का टॉर्क मिलता है। रियर-व्हील ड्राइव दोनों इंजन के साथ मिलता है। वहीं, 4WD का ऑप्शन सिर्फ डीजल वेरिएंट में आता है।

फीचर्स भी प्रीमियम एसयूवी वाले

वेरिएंट के हिसाब से थार रॉक्स में पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और 9-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलता है। टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नए अलॉय व्हील्स और DaVinci सस्पेंशन के साथ अपडेटेड थार रॉक्स की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख, फीचर्स में बदलाव या कीमत को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लॉन्च से पहले दिखी अपडेटेड थार रॉक्स, सामने आए फोटो, खास हो सकता है सस्पेंशन